Athrav – Online News Portal
गुडगाँव फरीदाबाद

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज 19 मार्च से आगामी 4 अप्रैल 2022 तक सूरजकुंड मेले के दौरान सभी भारी कमर्शियल वाहनों का गुरुग्राम की ओर से फरीदाबाद की ओर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इस सूरजकुंड मेले के मद्देनजर रखते हुए तथा फरीदाबाद में यातायात सुगम व सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए भारी/कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने का लिया निर्णय गया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज 19 मार्च से आगामी 4 अप्रैल -2022 तक फरीदाबाद में सूरजकुण्ड मेला आयोजित किया गया हैं। इस मेले में बहुत अधिक संख्या में लोग आते है और सड़कों पर अधिक वाहन आने के कारण यातायात को प्रभावित होता है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। सूरजकुंड मेले के दौरान उपरोक्त समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए व यातायात को सुचारु व सुगम संचालन के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा फरीदाबाद पुलिस के कॉर्डिनेशन से यह निर्णय लिया गया है कि आज 19 मार्च 2022 से 4 अप्रैल 2022 तक गुरुग्राम की ओर से फरीदाबाद जाने वाले भारी कमर्शियल वाहनों को एंट्री नही दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

उनका कहना है कि आज 19 मार्च -2022 से 04 अप्रैल 2022 समय सुबह 7 बजे से 12 बजे मध्यरात्रि तक सभी भारी कमर्शियल वाहनों को गुरुग्राम की और से फरीदाबाद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।अतः इनकी एंट्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा फरीदाबाद टॉल और लखुवास सोहना पर पुलिस चेक-पोस्ट लगाकर फरीदाबाद में उपरोक्त नो-एंट्री को लागू कराने की पालना कराई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: मीडिया विभाग में शरद नवरात्रि के उपलक्ष्य पर सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए हवन का आयोजन

Ajit Sinha

गुरुग्राम और नूह ज़िलों में 10,000 एकड़ में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी-सीएम

Ajit Sinha

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनी गुरुग्राम जिला की नीतू सोनी,एक महीने के प्रशिक्षण के बाद स्थापित किया स्वरोजगार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x