Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज एक लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, 8 लाख रुपए पहले ले चूका है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला नूह की आर्थिक अपराध शाखा(ईओडब्ल्यू) के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यशपाल को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपित यशपाल को गुरुग्राम के राजीव चौक से ₹100000/- की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के गुरुग्राम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो गुरूग्राम की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पति, भाई तथा दो बेटियों के खिलाफ थाना सिटी नूंह में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस मुकदमे में अनुसंधान अधिकारी सब इंस्पेक्टर यशपाल था। शिकायतकर्ता ने बताया कि यशपाल द्वारा उपरोक्त वर्णित एफआईआर में से उसके परिजनों का नाम हटाने के बदले में ₹100000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता से ₹800000/-की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी है। आरोप है कि यशपाल ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया कि वह या तो एक लाख रुपए उसे दे दे अन्यथा वह उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लेगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम से संपर्क किया और उन्हें मामले की पूरी जानकारी दी।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सभी पहलुओं की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित यशपाल को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष निष्पक्ष व पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। आरोपितों के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, व्हाट्सएप नंबर 9417891064 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जल संरक्षण के लिए अरावली की तलहटी में बनाये जाएं छोटे तालाब- मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 टीम की हरिद्वार में बदमाशों के साथ मुठभेड़, बदमाशों की गोली से एक पुलिस कर्मी की मौत।

Ajit Sinha

ससुरालियों ने दहेज़ के चलते अपने ही बहू को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जिंदा जला कर मार डाला,पति पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x