Athrav – Online News Portal
हरियाणा

दिल्ली को दिया जा रहा पूरा पानी, झूठ बोल रही दिल्ली सरकारः मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली को उनके हिस्से अनुसार 1050 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार पानी को लेकर झूठ बोल रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विपरीत पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा को हमारे हिस्सा के पानी नहीं दे रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह पहले पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाए। मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा निवास में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के पानी से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इस पर कोर्ट ने मुहर लगा दी थी कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है। यही नहीं एक बार तो कोर्ट ने यह भी कहा था कि दिल्ली को 250 क्यूसिक ज्यादा पानी दिया जा रहा है।

वह पानी अभी भी जारी है। कोर्ट ने उनके दोनों बैराज के भरे  होने की शर्त भी लगाई थी, जिसके अनुसार पानी दिया जा रहा है। अपर यमुना बोर्ड ने भी समय-समय पर पुष्टि की है कि दिल्ली को उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है।

Related posts

अपने बैंक खातों का रखें ख्याल, निक्रिय खातों के दुरुपयोग का खतरा: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव

Ajit Sinha

जमीन संबंधी मामले में रिश्वत मांगने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पटवारी को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जमीन से कब्जा न छोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश, पुलिस ने केस दर्ज किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x