Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक ‘कोई दुख ना हो तो बकरी खरीद लो’ का हुआ मंचन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थर्ड बेल, जिला प्रशासन व हरियाणा कला परिषद के सहयोग से आयोजित होने वाले थर्ड बेल थियेटर फेस्टिवल के चौथे दिन नाटक कोई दुख ना हो तो बकरी खरीद लो का मंचन किया गया। ये नाटक मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित है। फेस्टिवल का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कला परिषद के डायरेक्टर संजय भसीन व सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ मौजूद थे।

नाटक का निर्देशन कौशल भारद्वाज ने किया। इसकी प्रस्तुति हरियाणा नाट्य विद्यालय करनाल ने की। नाटक की शुरुआत एक ऐसे व्यक्ति से होती है जो मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखता है। दर्शकों के बीच से होता हुआ वह मंच पर पहुंचता है और अपनी व्यथा नाटक के माध्यम से पेश करता है। नाटक में दिखाया कि आदमी की आम दिनचर्या के संघर्ष से जूझता है। एक छोटा बच्चा है। उसके बच्चे को दूध नहीं मिल पा रहा है। वह अपने दोस्त के साथ मिल कर एक गाय खरीद लेता है। लेकिन यहां एक परेशानी हो जाती है कि वह गाय दूसरे व्यक्ति के घर रहेगी।

वहां से उस मिडिल परिसर के घर दूध तो आता है लेकिन उसमें मिलावट होने लगी। फिर गाय को बेच दिया जाता है। इसके बाद फिर से निर्णय लेते हैं कि क्यों न गाय की जगह बकरी खरीद लें। क्योंकि उसे चलाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन उसमें भी परेशानियों पैदा हो जाती है। अंत में वह पूरी तरह से पागल हो जाता है। नाटक में हास्य व्यंग का तड़का लगाया गया है। थर्ड वेल फाउंडेशन के चेयरमैन आदित्य कृष्ण मोहन ने बताया कि फेस्टिवल के आखिरी दिन यानी की 12 मई को उन्हीं के निर्देशन में नाटक भोलाराम का जीव का मंचन किया जाएगा। इसके लेखक हरिशंकर परसाई हैं। इस मौके पर शहर के सीनियर कलाकार पवन सेन, विनोद कुमार, राम सिंह यादव को सम्मानित किया गया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आरटीएस कमीशन ने फरीदाबाद के तत्कालीन खनन अधिकारी पर लगाया 60,000 रुपये का जुर्माना

Ajit Sinha

किसी ब्रांड के साथ जुड़ना ‘शादी’ करने जैसा : रणवीर सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव भूपानी में 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित किए गए 3 कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x