Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सीनियर सिटिज़न से ऑनलाइन ठगी करने के आरोपित को थाना मनसा देवी की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: बैंक अधिकारी बनकर सीनियर सिटिज़नसे  वेरिफिकेशन करने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले के एक आरोपित को थाना मनसा देवी की टीम ने अरेस्ट किया हैं।  इस आरोपित के बैंक खाते में लगभग 7 लाख रूपए थे उसे पुलिस जब्त किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम सुनील कुमार मंडेला , निवासी दुमुर कोला, गुलाल डीह, जिला देवघर, झारखंड  हैं। 

जानकारी के मुताबिक साइबर हेल्प डेस्क मनसा देवी पंचकूला में पीड़ित व्यक्ति पुर्ण सिंह रावत निवासी  शिखर अपार्टमेन्ट, सेक्टर- 05 मनसा देवी ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 19 नवम्बर 2021 को एक अनजान नम्बर से शिकायतकर्ता को फोन किया और कहा कि मै एचडीएफसी सेक्टर- 17 से बोल रहा हूँ । और सीनियर सिटीजन की वेरिफिकेशन कर रहा हुँ । जिस संबंध में पीड़ित से उसका खाता नंबर इत्यादि पूछकर फोन में प्राप्त ओटीपी की डिटेल ले कर शिकायतकर्ता के खाते से करीब 50 हजार रुपये की ठगी कर ली ।

जिस बारें थाना में प्राप्त शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420. के तहत थाना मनसा देवी में मामला दर्ज किया गया । इस मामले में आगामी तफ्तीश करते हुए उपरोक्त आरोपी को अरेस्ट किया गया ।अरेस्ट किए गए  आरोपी को  अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।सब इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने बताया कि उपरोक्त आरोपी के खिलाफ दिल्ली में ऑनलाइन ठगी के मामले दर्ज है जो अपने साथियो के साथ मिलकर किसी भी बैंक अधिकारी बताकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते है और आरोपी के खाते में करीब 7 लाख रुपये की जब्त भी कराया गया है । जो काफी लोगों के साथ वारदात को अंजाम दे चुका है. इस प्रकार के साइबर अपराधी अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर सीनियर सिटीजन या अन्य किसी भी प्रकार की वेरिफिकेशन करवानें का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी का अंजाम देते है

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए के धोखा-धड़ी के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पलवल बुलाया, बार-बार रेप करने, वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ऐठें 5 लाख, केस दर्ज

Ajit Sinha

प्रेम विवाह से गुस्साए लड़की के रिश्तेदारों ने की लड़के की पिटाई, फिर बलात्कार के आरोप में गया जेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x