Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जिगोलो बनाकर हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देने वाले फरीदाबाद व गाज़ियाबाद का दो ठग अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा:बिसरख कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने जब एक ठगी की शिकायत पर जब दो युवकों को पकडा. तो चौकाने वाला खुलासा हुआ. दोनों ठग युवाओं को जिगोलो (पुरुष वेश्या) का ऑफर देकर हाई प्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगते थे. ठगे जाने पर भी अधिकांश लोग बदनामी के डर से शिकायत नहीं करते थे. एक युवक से 26.40 लाख रुपये ठगने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से तीन मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। 

पुलिस की गिरफ्त में खडे गाजियाबाद निवासी राहुल और फरीदाबाद निवासी संजय को तिगरी गेट से गिरफ्तार किया है. दो ठग आरोपी सोशल मीडिया व ऐप के जरिये युवकों को जाल में फंसाते थे। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल  इलामारन ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले अमित कुमार ने बिसरख कोतवाली में 26.40 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया था.पुलिस ने शिकायत पर धारा 66 डी आईटी एक्ट का मुकदमा दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों ने अमित से जिगोलो एप बनाने के लिए 26 लाख 40 हजार रूपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गई है ।  

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह एक मोबाइल ऐप व सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद महिलाओं से मुलाकात कराने और मोटी आमदनी कराने का झांसा देते थे। ये दोनों सोशल मीडिया और एप के जरिये लोगों से सम्पर्क करते थे. और बताते थे कि इन महिलाओं के पति कारोबार की वजह से दूसरे प्रदेश या विदेश में रहते हैं। युवाओं को जिगोलो बनने का ऑफर देकर हाई प्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगते थे. आरोपी सबसे पहले सदस्य बनाने के नाम पर ठगते थे। फिर अलग-अलग मद में रुपये ऐंठते थे। इस तरह आरोपी एनसीआर में कई लोगों को ठग चुके हैं.

Related posts

सस्ते सोने और किटी स्कीम के नाम पर 10 परिवारों से 56 लाख की जालसाजी करने वाले 2 ज्वैलर यूपी-दिल्ली से पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक युवती से 7 करोड 59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के वाले 16 साइबर ठग पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ड्राइक्लीनर की दुकान में रखे केमिकल में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो लोग झुलसे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x