Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, फरीदाबाद अमित कुमार-1 को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, गुरुग्राम-2 जितेंद्र कुमार-2, को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सांपला, संयुक्त निदेशक, चकबंदी और संपदा अधिकारी,एचएसवीपी, रोहतक श्वेता सुहाग, को भूमि अधिग्रहण अधिकारी , रोहतक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।उपमंडल कार्यालय (नागरिक), उचाना कलां और संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, हिसार राजेश कोथ को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, पंचकूला गगनदीप सिंह-2, को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related posts

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए राज्य में 447 अतिरक्त डाक्टरों को नियुक्त किया गया है: सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह ने एक अध्यापक को किया सस्पैंड और दो अध्यापकों की सेवाएं समाप्त कर दी।

Ajit Sinha

पलवल में कोरोना के 13 नए मामले मिलने पर प्रशासन ने की एहतियात के लिए बड़ी कार्रवाई,सभी गांवों की सीमाएं सील: डीसी 

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x