Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसरों ने की पीट- पीट कर दी एक ग्राहक की हत्या, लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, 8 अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 38ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में लॉस्ट लेमन बार में देर रात पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट्स के कर्मचारियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और बार में मौजूद बाउंसरो द्वारा की गई पिटाई से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सेक्टर 38ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में देर रात जम कर बवाल हुआ, ये बवाल रात पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ जो मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया. एडीसीपी नोएडा जोन रणविजय सिंह ने बताया कि गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार है जिसका नाम लॉस्ट लेमन है. वहां  देर रात कुछ लोग पार्टी करने गए थे लगभग 11 बजे के आसपास पार्टी कर रहे युवको और रेस्टोरेंट के स्टाफ उनके बीच में पैसे के लेनदेन को लेकर के झगड़ा हुआ और फिर मारपीट हुई.  

मारपीट के दौरान मृतक बृजेश राय, निवासी ग्राम हसनपुरा जिला छपरा, बिहार जो इलेक्ट्रोनिक रिक्शा की बैटरी बनाने वाली जेएलएन  नाम की कंपनी है उसमें काम करते थे. उन्हे गंभीर चोटें लगी उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर- 39 पुलिस ने मृतक बृजेश राय के शव का पंचायतनामा भर एफआईआर दर्ज की गई है। झगड़ा करने वाले बार के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -75 इलाके की एक सोसायटी की फ्लैट में एक 27 वर्षीय लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में पंजाब एंव सिंध बैंक के एटीएम मशीन से 7 लाख 25 हजार रूपए की चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वीडियो। 

Ajit Sinha

ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर डेट पर बुला कर डरा धमका कर रुपये ऐंठने लूटने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x