Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सिर में बोत्तल मार कर एक नौजवान को मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सिर में बोतल मार कर एक नौजवान की हत्या करने के मामले में तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने आज अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम बादल, निवासी भारत कॉलोनी, गुलशन उर्फ़ गुल्लू , निवासी इंदिरा कॉम्लेक्स व मोनू उर्फ़ कलवा , निवासी चंदीला डेयरी, फरीदाबाद हैं।  
   
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक लड़का हिमांशु स्थाई रूप से मध्य प्रदेश के बसैया जिले के गांव खेडा का रहने वाला है तथा अस्थाई रूप से फरीदाबाद के वजीरपुर  रोड के पास रहता है। मृतक कार वाशिंग का काम करता था। मृतक गत 9 अप्रैल को शाम के समय किसी काम से मार्केट में गया था। उनका कहना हैं कि परशुराम चौक पर सामान लेते समय मृतक की आरोपित बादल से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। आरोपित बादल ने शराब पी रहे अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और मृतक हिमांशु को अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और बीयर की बोतल सिर में मारी जिसे मृतक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

आरोपित मौके से फरार हो गए थे। हिमांशु को पास के जनक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे वहां से सर्वोदय अस्पताल में रेफर कर दिया जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जिसका इलाज कर दवा देकर घर भेज दिया। मृतक हिमांशु की गत 17 अप्रैल को अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रहने वाले आरोपित बादल को इंदिरा कॉम्प्लेक्स में रहने वाले गुलशन उर्फ गुल्लू और चंदीला डेयरी के पास रहने वाले मोनू उर्फ कलवा को खेडी पुल सब्जी मंडी से अरेस्ट  किया है। आरोपित बादल कंपनी में काम करता है। आरोपित  मोनू उर्फ कलवा अपने भाई कि कपड़े की दूकान पर काम करता है। आरोपित  गुलशन उर्फ गुलू के भाई की पीने के पानी सप्लाई का काम है उसके साथ काम करता है। पूछताछ में सामने आया की आरोपित बादल अपने साथियों के साथ मिल कर शराब पी रहा था। जो कुछ सामान लेने गया था। जिसकी सामान लेते समय हिमांशु से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। आरोपितों को आज अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपितों की अरेस्ट  के लिए पुलिस रेड कर रही है। जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।  

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आयातित पटाखों को रखने और उनकी बिक्री करने को अवैध एवं दंडनीय घोषित किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2 फरवरी से होगा 37वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज़: मनीषा सक्सेना

Ajit Sinha

भाजपा सरकार का बजट पूरी तरह से जुमला : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x