Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा में सहायक प्रोफेसर के 1922 पदों को भरा जाएगा जल्द- कंवर पाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़ : हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए पहले चरण में सहायक प्रोफेसर के 1922 पदों को भरने हेतू हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन को भेज दिया गया है, जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण में दो हजार सहायक प्रोफेसर की भर्ती होगी।

कंवर पाल ने यह जानकारी उच्च शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खोले गए 68 नए महाविद्यालयों के भवनों में से 24 महाविद्यालयों के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और 24 महाविद्यालयों के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 महाविद्यालयों के नए भवनों के निर्माण के लिए अभी जमीन उपलब्ध नहीं हुई जिसके लिए प्रक्रिया जारी है।

महाविद्यालयों  की जमीन के लिए निदेशक पंचायत तथा संबंधित जिले के उपायुक्त के साथ विभाग बैठक करेगा ताकि जमीन का मामला जल्द सुलझाया जा सके।शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति पर हर 15 दिन में एक बार बैठक होगी। बैठक में हरियाणा सरकारी महाविद्यालयों की एसोसिएशन, एक्सटेंशन लेक्चरर और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की एसोसिएशन से साथ कई मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और जिलों के पुस्तकालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।इस अवसर पर बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  आनंद मोहन शरण और महानिदेशक राजीव रतन सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सहायक रजिस्ट्रार एवं आईसीडीपी की महाप्रबंधक भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट, 1.30 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में की गई कार्रवाई

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने विद्याथियों के अभिभावकों से सभी प्रकार की फीस जमा करवाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। 

Ajit Sinha

8 दिसंबर 2023 को दोपहर 12.30 बजे होगी ग्रीवेंस कमेटी की मासिक बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x