Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

70 वारदातों में शामिल कुख्यात हथियार सप्लायर के साथ दिल्ली पुलिस की मुठभेड़, आरोपित को दबोचा गया, हथियारों से भरे बैग मिले।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली में हथियारों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए, डीसीपी ओएनडी बृजेंद्र कुमार यादव, के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर पवन, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर साबू, हेड कांस्टेबल अनिल मलिक, नरेंद्र, आशा राम, कांस्टेबल संदीप मान की एक टीम का गठन इंस्पेक्टर आशीष दुबे, इंस्पेक्टर सचिन मान आई / सी स्पेशल स्टाफ के सुपर विज़न में किया गया।

कांस्टेबल संदीप मान द्वारा शातिर , कुख्यात और सक्रिय बीसी के बारे में एक गुप्त जानकारी विकसित की गई कि राजन उर्फ़ राहुल निवासी जहांगीर पुरी, दिल्ली , जो लगभग 70 मामलों में शामिल है आज भारी मात्रा में हथियार लेकर जाएगा । जो कि हथियारों की खेप बाहरी उत्तरी और आसपास के जिलों में अपराधियों को बेची जाएगी।

इस गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-36 रोहिणी के पास शाहबाद डेयरी के क्षेत्र में जाल बिछाया गया। जो इसी दौरान आरोपित एक स्कूटी पर बवाना रोड की ओर से सेक्टर- 36 रोहिणी की ओर आ रहा था. और पुलिस पार्टी ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस पार्टी को देखते ही आरोपित ने अपने देसी पिस्टल से पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं जो गोली कांस्टेबल संदीप मान की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और इस पर पुलिस पार्टी ने स्वयं जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपित की गतिविधि को रोकने और उसे मौके से भागने से रोकने के लिए 3 राउंड फायरिंग की,

जिसमें से एक गोली आरोपित के दाहिने पैर में लगी। आरोपित को तुरंत काबू किया गया और उसे दबोच लिया गया। उसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर है। जो मालूम चला की आरोपित मुकदमा ई-एफआईआर नंबर -005635/2022 PS शाहबाद डेयरी में चोरी हुई स्कूटी को इस्तेमाल कर रहा था।

आरोपी की प्रोफाइल:

राजन उर्फ़ राहुल निवासी जहाँगीर पुरी दिल्ली। आरोपित थाना महेंद्र पार्क का सक्रिय बीसी हैं। यह पुलिस के साथ मुठभेड़ के दो पिछले मामले, शस्त्र अधिनियम, स्नैचिंग, चोरी और NDPS के मामलों सहित लगभग 70 वारदातों में शामिल रहा है। साथ ही यह कुछ मुकदमो में पीओ है और फरार चल रहा है।जिसकी जांच की जा रही है।

Related posts

मामूली कहासुनी लेकर हुए विवाद में चाचा -भतीजे को चाकुओं से गोदा, भतीजे की मौत,चाचा की हालत गंभीर, केस दर्ज।

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी की गौरव यात्रा वहां निकाली गई हैं, जहां नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

नोएडा में सीनियर सिटीजन पर आफत, पहले हुई थी हत्या, अब लापता महिला का शव नाले से बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x