Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रिश्तों का खून: फिरौती वसूलने के लिए अपने मौसेरे भाई को अगवा कर उसकी गर्दन पर चाकू चला दी, शव बरामद हुआ- अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
जिस मौसेरे भाई का हाथ पकड़कर वह बड़ा हुआ था,उसी ने चंद रुपयों के लालच में उसे अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा किया और फिर फिरौती की मोटी रकम वसूलने के लिए उसकी गर्दन पर चाकू चला दिया और उसके मुर्दा जिस्म को नोएडा के सेक्टर 54 एक खरगोश पार्क में ले जाकर फेंक दिया और फरार हो गए.परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच के दौरान सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के बाद शव बरामद कर दिया गया है और खोडा पुलिस को हैंड ओवर कर दिया गया है।

ये तस्वीर है 10 वर्षीय हर्ष उर्फ कान्हा है. जो विगत 11 अप्रैल से खोड़ा थाना क्षेत्र गाजियाबाद से लापता था। हर्ष उर्फ कान्हा की काफी तलाश करने के बाद जब वह नही मिला तो परिजनों कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। लोगों ने बताया कि हर्ष के साथ लास्ट टाइम प्रियांशु को देखा गया था। पुलिस ने प्रियांशु से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने सब सच बोल दिया। उसी की निशानदेही पर बुधवार देर शाम को सेक्टर-54 के जंगल से शव को बरामद कर खोड़ा पुलिस के हैंडओवर कर दिया है.

कोतवाली सेक्टर-24 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि हर्ष का अपहरण फिरौती के लिए उसकी मौसी के लड़के प्रियांशु ने अपने दो साथी राजकुमार और आकाश के साथ किया था। अपहरण के बाद बच्चे को खोड़ा में कही छिपा के रखा गया। आरोपी हर्ष को छोड़ने के एवज में 15 लाख की फिरौती की डिमांड करना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही हर्ष ने कहा कि वह घर में सबको बता देगा। इससे तीनों में डर बैठ गया। इसके बाद तीनों ने हर्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी।पहचान छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर शव को छत-विछत कर दिया। उसके चेहरे को बिगाड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद एक बोरी में शव को छिपाकर उसे सेक्टर-54 के जंगल में फेंककर चले गए। नोएडा के सेक्टर-54 के जंगलों में बुधवार देर रात बोरी में बच्चे का शव मिला। इसकी पहचान हर्ष उर्फ कान्हा (10) के रूप में हुई है। बच्चा विगत 11 अप्रैल से खोड़ा थाना क्षेत्र गाजियाबाद से लापता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया और खोड़ा पुलिस को हैंडओवर कर दिया। मामले कि जांच खोडा पुलिस कर रही है.

Related posts

नकली जिम ट्रेनर बन कर लड़कियों को फेसबुक पर अश्लील मैसेज और तस्बीर भेजने के आरोप में बीए के छात्र को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

आधी रात को हत्या, सुबह एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने घायल, दबोचा गया मुख्य आरोपी टिल्लू।

Ajit Sinha

एक साथ दर्जनभर गाय के गौशाला में मरने से मचा हड़कंप, भूख-प्यास के कारण की जताई जा रही आशंका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x