Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कमीशन का लालच देकर नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने ठगों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो आम लोगों को कमीशन का लालच देकर नोट बदलने के नाम पर ठगी किया करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने 25 लाख 50 हजार रुपए की नकदी और घटना में प्रयुक्त फोर्ड ईको स्पोर्टस कार बरामद की गई है। एक आरोपी अभी भी फरार है।

पुलिस ने हर्षद, पवन और अरविंद नाम के शातिर ठगों को चेरी कॉउंटी सोसायटी के सामने से गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी इलामरन ने बताया, एक अप्रैल को थाना बिसरख पर रोहित कुमार पुत्र शिव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी, ठगों के एक गिरोह ने उसको झांसे में लेकर उसके 20 लाख रुपये हड़प लिए थे. पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर मामले कि जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की तीन आरोपियो हर्षद, पवन और अरविंद को चेरी कॉउंटी सोसाइटी के सामने से गिरफ्तार किया, जबकि इनका चौथा साथी फरार होने मे सफल हो गया.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने  बताया कि हम आम जनता के लोगों से एक लाख रूपये के बदले दस प्रतिशत कमीशन का लालच देकर बडे नोट के बदले छोटे नोट देते थे व उससे ज्यादा धनराशि पर कमीशन की प्रतिशत को बढ़ा देते थे और जब तक उन्हे हम पर पूर्ण विश्वास न हो जाए तब तक कमीशन पूरी तरह देते थे व कमीशन बढ़ाने का लालच देकर बडी धनराशि लेते थे और जैसे ही बडी धनराशि मिलती थी हम लोग उसके बदले मे खाली बैग मे कागज भरकर वापस कर मौके से फरार हो जाते थे। आज से पहले हम एनसीआर क्षेत्र मे काफी लोगों के साथ धोखाधडी कर चुके है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। तीनों आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई फोर्ड इको स्पोर्टस कार और युवक से ठगे 20 लाख रुपए व अन्य लोगों से ठगे 5 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए है। कुल 25 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

Related posts

आईटीसी के गोदाम में हुई डकैती खुलासा, पुलिस की बदमाशों के साथ हुए मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली, घायल। 

Ajit Sinha

प्राधिकरण ने अभियान चलाकर 40 करोड़ की जमीन को अवैध अतिक्रमण मुक्त कराया किसानों की पुरानी आबादी तोड़ने का आरोप।

Ajit Sinha

सोए हुए कुत्ते को डंडों से पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x