Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: भाजपा का एक ही सपना- सशक्त हो भारत अपना : धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के 42 वर्ष का इतिहास गौरवशाली रहा है। हर भाजपाई का एक ही सपना है कि अपना भारत सशक्त हो। राष्ट्र सेवा का मौका मिलते ही राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाना, कश्मीर से धारा 370 हटाना, दुश्मन को घर में जाकर पीटना, आत्मनिर्भरता से नये सशक्त भारत की ओर अग्रसर होना, किसान, गरीब, मजदूर, श्रमिक, दुकानदार,व्यापारी सहित हर वर्ग के हितों को सुरक्षित रखते हुए हर भारतीय के सपने को साकार करने का काम भाजपा की सरकारें कर रही हैं। भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर करनाल में पार्टी का ध्वज फहराने उपरांत कार्यकर्ताओं और पेहवा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियों की धमकियों व पाबंदियों को  दरकिनार करते हुए भाजपा की अटल सरकार ने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया।
 
—  *भाजपा बना रही है शहीदों के सपनों का भारत* 
 
धनखड़ ने अमर शहीद बलिदानियों और आजादी के बाद देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जिसको समाज के सभी वर्गों का विश्वास प्राप्त है। मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव दुनियाभर में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ता है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रत्येक भाजपाई ने अमर शहीद बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के  साथ जनसंघ समय से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।  

—  *बच्चे-बच्चे की आवाज एसवाईएल के पानी और चंडीगढ़ पर हमारा हक* 
   
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के एक बच्चे- बच्चे,भाजपा और प्रदेश सरकार की सजग आवाज है कि एसवाईएल से 19 लाख एकड़ फुट पानी तुरंत हमें मिलना चाहिए। चंडीगढ़ पर हमारा हक बरकरार रहना चाहिए। पंजाब की जत्थेबंदियों ने भी माना है कि हरियाणा को उनके हक का पानी देने मेंं उनको कोई एतराज नहीं है। पंजाब की नई सरकार को माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए हमारे हक का पानी तुरंंत  देना चाहिए। हरियाणा में फिलहाल प्रतिवर्ष 40 लाख एकड़ फुट पानी की कमी है। इसलिए भू-जल स्तर भी निरंतर नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपना हक लेने के लिए पूरी तरह से सजग हैंं। करनाल में सांसद संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा,मेयर रेणु बाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related posts

महेंद्रगढ़ : जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के प्रति जिला प्रशासन कटिबद्ध:उपायुक्त गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रत्येक घर-परिवार को नशे से बचाकर हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प – नायब सैनी

Ajit Sinha

नगर निगम में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जोगिंदर 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x