Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद जिले की कंचन डागर बनी एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 53वां प्रांत अधिवेशन कुरुक्षेत्र में संपन्न हुआ। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आशुतोष कुमार ने कार्यकारिणी की घोषणा की। हरियाणा प्रान्त अधिवेशन में ‘फूल नहीं चिंगारी है, ये भारत की नारी है’ जैसे नारे को चरितार्थ करते हुए फरीदाबाद जिले के गांव सागरपुर की निवासी अभाविप सोनीपत विस्तारिका कंचन डागर को प्रांत सह मंत्री बनाया गया।

कंचन डागर पूर्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय फरीदाबाद से छात्रसंघ अध्यक्ष, जिला एसएफएस संयोजिका,छात्रा विस्तारिका कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुकी है। वर्तमान समय में कंचन डागर सोनीपत जिले के भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विस्तारिका है। कंचन डागर ने अपनी नियुक्ति पर अभाविप प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया सभी मिलकर संघठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे व सभी मिलकर छात्र हितों में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Related posts

फाइज़र और अमृता अस्पताल फरीदाबाद ने वयस्क टीकाकरण के लिए उत्कृष्टता केंद्र के लॉन्च के लिए किया कोलैबोरेट

Ajit Sinha

घर से बेघर हुए लोगों को तुरंत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : ललित नागर

Ajit Sinha

आवासीय, व्यवसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी करेगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x