Athrav – Online News Portal
नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़:डीएम सुहास एल वाई ने बच्चो के साथ सेल्फी ली और बच्चो ने तालियाँ बजाई।  

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए शिक्षा विभाग भी स्कूल चलो अभियान की शुरुआत सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से की गई. इस मौके पर नोएडा में सुबह सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ व बीएसए कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाया, अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने पर बल दिया जाएगा। वहीं, अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताया जाएगा। अभियान के दौरान अगले एक महीने में चलने वाले इस अभियान में घर-घर जाकर दस्तक दिया जायेगा और पूछा जाएगा कि कोई बच्चा ऐसा तो नहीं है जो स्कूल जाने से वंचित रह गया हो. बच्चे को स्कूल ले जाना, स्कूल में उसका रजिस्ट्रेशन कराना, उसे यूनिफॉर्म, किताबें, बैग आदि सुविधाएं उपलब्ध कराया जयेगा। 

इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई. इस अवसर पर सांसद  डॉ महेश शर्मा और डीएम सुहास एल वाई ने की. इस अवसर पर बोलते हुए डॉ महेश शर्मा ने कहा कि महामारी ने जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित किया. लेकिन स्कूली शिक्षा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई. इसके बावजूद, जब समाज खड़ा होता है और नेतृत्व के साथ इस लड़ाई को लड़ता है, तो हम परिणाम देखते हैं. आज हम 2 साल बाद एक बार फिर ‘स्कूल चलो अभियान’ से जुड़ रहे हैं. शिक्षा को एक जन आंदोलन के रूप में लिया गया है मुख्यमंत्री खास तौर एलान किया यह है कि इस अभियान जनप्रतिनिधि अधिकारियों यह प्रयास करें कि एक बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे रियल स्टेट रहने मजदूरों अगर हम अगर शिक्षित नहीं कर कर पाए आजादी का जो उद्देश्य है रोशनी अंतिम पायदान नहीं ऐसी आजादी बेमानी होगी.

डीएम ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये बच्चो के साथ सेल्फी ली और बच्चो तालियाँ बजा कर स्वागत किया. बाद मीडिया बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूल चलो अभियान गौतम बुध नगर में भी शुरू किया गया है. गौतमबुद्ध नगर में 2 वर्ग के लोग रहते हैं एक ऐसा वर्ग है जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजता है, लेकिन उससे ज्यादा ऐसे लोग हैं जो अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजते हैं. पिछले 2 साल में कोरोना महामारी के दौरान बहुत सारे ऐसे अभिभावक हैं जो बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाए थे.  गौतमबुद्ध नगर में बहुत सारे लोग मजदूरी करते हैं उनके बच्चों को स्कूल  तक पहुंचाने के लिए लेबर डिपार्टमेंट को जिम्मेदारी दी गई है. जो इंडस्ट्रियल वर्कर है इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट के माध्यम से यहां बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.डीएम सुहास एल वाई व सांसद महेश शर्मा ने इंदिरा गांधी कला केन्द्र में नोएडा के सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाई में उत्कृष्ट आने पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

Related posts

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

भूकंप के तेज झटके से हिलती इमारतों से खौफजदा लोग निकल कर सड़कों पर आए -देखें सीसीटीवी फुटेज

Ajit Sinha

दूध कारोबारी के घर पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x