Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चावल व्यापारी का हत्यारा: 25 हजार का इनामी सजायाफ्ता 70 वर्षीय फहीमुद्दीन को एसटीएफ ने किया अरेस्ट। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा ने बुलंदशहर चावल व्यापारी यासीन कुरेशी के घर में घुसकर गोली मारने के बाद गला काट कर हत्या करने वाले सजायाफ्ता 70 वर्षीय फहीमुद्दीन को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया हैं। फहीमुद्दीन के हत्या के मामले में न्यायलय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।  आरोपी आजीवन कारावास की सजा काटते दौरान पैरोल पर बाहर आया था। उसके बाद वह वापस जेल नहीं गया। उस पर फरारी के दौरान इनाम घोषित किया गया था। फहीमुद्दीन के साथी मेहरबान ने वर्ष 2019 में ग्रेटर नोएडा में 65 लाख की लूट की थी।  मेहरबान को 18 जुलाई की रात एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

ये तस्वीर 25 हजार का इनामी सजायाफ्ता 70 वर्षीय फहीमुद्दीन की है जो शातिर किस्म का अपराधी है  जिसे एसटीएफ ने दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया हैं। एसटीएफ के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित फहीमुद्दीन बुलंदशहर का रहने वाला है। फहीमुद्दीन ने वर्ष 2001 में बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में चावल व्यापारी यासीन कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड  में फहीमुदीन के साथ मेहरबान पुत्र कल्लू भी शामिल था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने के दोनों की आजीवन कारावास की सजा को 2019 में बरकरार रखा गया था और तभी से फहीमुद्दीन और मेहरबान भी फरार चल रहे थे। एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि फरारी के दौरान मेहरबान ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ 27 जून 2019 को जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र में 65 लाख रूपये की लूट की थी और इसका हिस्सा फहीमुद्दीन को भी मिला था।  इसी लूट की घटना के बाद मेहरबान की गिरफ्तारी पर रुपये एक लाख का इनाम रखा गया था।  18 जुलाई 2019 को एसटीएफ नोएडा के साथ हुई मुठभेड़ में मेहरबान घायल हो गया था जिसको बाद में उपचार के  दौरान मृत्यु हो गई थी । जबकि फहीमुद्दीन दिल्ली में रहकर मीट बेचने का काम कर फरारी काट रहा था। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली उसे गिरफ्तार कर लिया .फहीमुद्दीन के खिलाफ बुलंदशहर में कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Related posts

4 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस के साथ 8 तस्कर अरेस्ट, इनमें 3 बेचने , और 5 खरीदने वाले हैं

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 2027 तक नशा मुक्त दिल्ली के सपने को पूरा करने के लिए “मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट” का आयोजन किया।

Ajit Sinha

माइनिंग की स्पेशल टीम ने चार डम्परों को अवैध रूप से लाए गए यमुना के रेत के साथ पकड़ा है- मूल चंद शर्मा         

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x