Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अजीब दास्तान हैं ये कहा शुरू, कहा ख़त्म: लड़की से ढाई करोड़ रूपए ठगने वाला, और पीड़ित लड़की के पिता, दोनों अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यह वारदात एक अजीब दास्तान साबित हुई हैं जी हैं यह मसाला बिल्कुल फिल्मों की तरह हैं  जिसमें पीड़ित पहले अपराधी बना, अपराधी पीड़ित, दोनों के जेल जाने के साथ ही इस वारदात का पटाक्षेप हो गया. जी हां, हम उसी अपराध की बात कर रहे हैं जो पिछले 3 दिनों से आम लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी हुई है,जिसमें मारपीट,लूट, अपहरण , के बाद पीड़ित के ठगी के आरोप में गिरफ्तार होने के साथ पटाक्षेप हुआ. जहाँ आरोपी परविंदर तेवतिया को गिरफ्तार कर मारपीट, लूट, अपहरण के मामले जेल भेजा गया है, जबकि पीड़ित अमित पर मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में ढाई करोड़ की ठगी का मामला दर्ज है शुक्रवार रात कासना पहुंची मेरठ कंकर खेड़ा थाना पुलिस ढाई करोड़ की ठगी के मामले में अमित को गिरफ्तार कर ले गई।

कासना थाना क्षेत्र से जयपुर निवासी अमित को अगवा कर कार और 5 लाख लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी परविंदर तेवतिया को गिरफ्तार किया, लेकिन जांच में पता चला कि अमित पर मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में ढाई करोड़ की ठगी का मामला दर्ज है।

आरोपी अमित खुद का गृह मंत्रालय से संपर्क बताकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुका था। रुपये वापस नहीं करने पर मेरठ में केस दर्ज कराने वाली युवती के पिता परविंदर ने ही अमित की कार में जीपीएस लगाकर अगवा किया था। पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में परविंदर को गिरफ्तार कर मेरठ पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार रात कासना पहुंची मेरठ कंकरखेड़ा थाना पुलिस ढाई करोड़ ठगी के मामले में अमित को गिरफ्तार कर ले गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि परविंदर और अमित के बीच उस समय दोस्ती हुई थी जब परविंदर ने बुलंदशहर के चिंगरावली गांव में जमीन ली थी लेकिन दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अमित ने किसी प्रशासनिक अधिकारी को खुद को गृह मंत्रालय से जुड़ा बता कर फोन किया और काम कराया था। इसके बाद अमित ने परिवंदर को झांसा दिया कि वह सरकारी विभाग में भी नौकरी लगवा सकता है। इस पर परिवंदर ने बेटी और कुछ अन्य परिचितों से लगभग ढाई करोड़ रुपये लेकर अमित को दिए, लेकिन अमित ने एक साल तक न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। मेरठ में मामला दर्ज कराने के बाद भी अमित की गिरफ्तारी नहीं हुई।

अमित को पकड़ने के लिए परिवंदर ने उसकी गाड़ी में जीपीएस लगा दिया। परविंदर ने पुलिस को बताया कि वह अमित को पकड़कर मेरठ थाने ले जाना चाहता था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अमित के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में नौकरी के नाम पर ठगी का केस दर्ज है। मेरठ पुलिस को सूचना दी गई थी। शुक्रवार रात मेरठ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई। लूट और अपहरण के मामले में परविंदर को कासना पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। –

Related posts

दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ब्रांच ने निवेश के नाम 8000 लोगों के 250 करोड़ लेकर भागने वाले दो निदेशकों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्कॉलरशिप दिलवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एसिड हमले के लिए दस साल की सजा, 10 हजार रूपए जुर्माना, ना देने पर 3 महीने का कैद बढ़ा दी, प्रोफेशनल इंवेस्टमेंट लीड टू कन्वेन्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x