Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज जींद जिले में एक पटवारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर उससे 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जींद जिले के गांव हठो के शिकायतकर्ता राजेश ने पटवारी नितिन के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि पटवारी उसकी माता की अधिगृहित की गई कृषि भूमि की मुआवजा फाइल आगे बढ़ाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने जब इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया तो ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी पटवारी को 2000 रुपये नकद स्वीकार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद:68 वर्षीय एक स्क्रैप व्यापारी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Ajit Sinha

हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन, सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x