Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हरियाणा प्रगति रैली की तैयारियों की जायजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव अनाज मंडी में 27 मार्च को आयोजित होने वाली हरियाणा प्रगति रैली की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को विधायक राजेश नागर ने पुलिस आयुक्त  विकास कुमार अरोड़ा व उपायुक्त जितेंद्र यादव सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान सभी ने रैली स्थल पर मंच, विभिन्न सेक्टर, सामान्य पार्किंग, वीवीआईपी पार्किंग, वीवीआईपी मंच, मीडिया गैलरी सहित सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली व दिशा- निर्देश दिए।
           
इस दौरान विधायक राजेश नागर ने बताया कि मुख्य मंच खुले स्थान पर लगाया जा रहा है। इसके अलावा एक वीआईपी मंच अलग से भी तैयार किया जाएगा। मीडिया गैलरी सहित रैली स्थल पूरे रैली स्थल को आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। महिलाओं के बैठने के लिए अलग से सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वीवीआईपी रूट पर भी बेहतर पुलिस व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य स्टेट व पंडाल की व्यवस्थाओं की निगरानी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से बैरिकेडिंग की जाए। इस अवसर पर डीसीपी बल्लभगढ़ जयवीर सिंह राठी, डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा,डीसीपी क्राईम नरेंद्र कादियान, डीसीपी ट्रैफिक सुरेश हुड्डा, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, एसडीएम परमजीत सिंह चहल, सीटीएम नसीब कुमार सहित सभी एसीपी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मंत्रियों की टिकट काटने से नहीं धुलेंगे भाजपाईयों के भ्रष्टाचार के दाग : ललित नागर

Ajit Sinha

दिल्ली-फरीदाबाद -गुरुग्राम की सड़कों से आपको गुजरना हैं, समय से पहले अपने घरों से निकले, जाम सामना पड़ सकता हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के डी.आर चौधरी आज बने प्रधान व दीपक छाबड़ा बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x