Athrav – Online News Portal
नोएडा मनोरंजन

सिनेमाघर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म का शो बीच में रोकने पर लोगों ने काटा हंगामा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल के सिनेमाघर में मंगलवार देर रात चल रही “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म के दौरान हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने जमकर हंगामा काटा। कारण था कि फिल्म के स्कीनिग को बीच में कुछ देर के लिए मूवी को बीच में रोका गया था। लोगों का आरोप था, कि सिनेमाघर के मैनेजर ने बीच मे फिल्म रोक दी थी। जिसके चलते उन्हें हंगामा करना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आरोपों को निराधार पाया. जांच से पता कि एसी में खराबी होने के कारण फिल्म को बीच में कुछ देर के लिए रोका गया था।

जीआईपी मॉल के सिनेमाघर में “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म स्कीनिग को बीच में कुछ देर के लिए रुक जाने के दौरान हंगामा कर रहे ये लोग हिन्दू संगठनों से जुड़े है. लोगों का आरोप था, कि सिनेमाघर के मैनेजर एजाज खान ने बीच मे फिल्म रोक दी थी। जिसके चलते उन्हें हंगामा करना पड़ा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर चुप कराया। इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों कहना है कि जीआईपी मॉल में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों का आरोप था कि द कश्मीर फाइल्स मूवी को बीच में कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जांच से पता कि एसी में खराबी होने के कारण फिल्म के बीच में कुछ देर के लिए बीच में रोका गया था।एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि सच्चाई यही हैं कि एसी में खराबी होने के बाद रिपेयर करने में जो टाइम लगा उतनी देर तक मूवी रोकी गई थी! इस फिल्म को लेकर लोगों भावनात्मक जुड़ाव काफी हैं इस लिए दर्शको को थोडा सा व्यवधान भी सहन नहीं हुआ और शोर मचाने लगे थे। मामले को लेकर अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

Related posts

पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक घायल, दूसरा फरार।

Ajit Sinha

हिंदुस्तान की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने आज शानदार गाना “ख्याल रख्या कर “सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं-देखें वीडियो

Ajit Sinha

चेन स्नैचिंग का टूल किट तैयार कर उसी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x