Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

ब्रेकिंग न्यूज़:कांग्रेस कार्य समिति की आयोजित बैठक में आज पांच राज्यों से आए परिणाम के ऊपर चिंतन की गई- वीडियो सुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा जारी वक्तव्य:पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए गंभीर चिंतन का विषय हैं। पार्टी का यह मानना है कि अपनी रणनीति में खामियों के चलते हम जहाँ चार राज्यों में भाजपा सरकारों के कुशासन को प्रभावी ढंग से उजागर नहीं कर पाए, वहीँ पंजाब राज्य में नेतृत्व बदलाव के बाद मिले सीमित समय में सत्ता विरोधी लहर पर काबू नहीं पाया जा सका।

कांग्रेस पार्टी देश में आज व्याप्त राजनीतिक निरंकुशता के खिलाफ करोड़ों भारतीयों की आशाओं का प्रतिनिधित्व करती है और अपनी इस जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह से सजग और जागरूक है। कांग्रेस कार्यसमिति लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने पांच राज्यों के इन चुनावों में पार्टी और उसके उम्मीदवारों के लिए अथक परिश्रम किया।

कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और भारत के लोगों को आश्वस्त करती है कि वह विधानसभा चुनावों के इस जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हुए एक सतर्क और जीवंत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस पार्टी भविष्य में होने वाले 2022 और 2023 के राज्यों के चुनाव एवं 2024 के लोकसभा व राज्यों के चुनाव की चुनौतियों से मुस्तैदी से निपटने के लिए तत्परता से हर तैयारी करेगी।

कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुनः पुष्टि की और कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे आगे बढ़ पार्टी का नेतृत्व और मजबूती से करें एवं आवश्यक तथा व्यापक संगठनात्मक बदलाव करें तथा राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन की सभी कमजोरियों को दूर करें।

Related posts

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद, श्रेष्ठ भारत व अखण्ड भारत: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

दिल्ली की लगभग 40 स्कूलों में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को भेजा घर , पुलिस कर रही है जांच।

Ajit Sinha

शेर -शेरनियों की एक झुंड ने सड़क किया जाम, वहां से गुजरने वाले लोगों की हालत हुई ख़राब-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x