Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद में 125 पोंड का केक काटकर, चांदी मुकुट पहना कर जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का मनाया जन्मदिन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जजपा के  हजारों कार्यकर्ताओं ने डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन फरीदाबाद की पावन धरती पर 125 पोंड का केक काट कर हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया, हल्का पृथला मानिक मोहन शर्मा, रवि भाटिया, धीरज भाटिया संग हजारो जेजेपी कार्यकर्ताओं ने सूरजकुंड रोड स्थित डिलाइट गार्डन में, डा.अजय चौटाला का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डा अजय सिंह चौटाला के साथ प्रदेश अध्यक्ष निशांन सिंह, हरियाणा राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, प्रदेश संगठन कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, संगठन सचिव रजिंदर लेतानी ने शिरकत की।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फरीदाबाद राजेश भाटिया ने कहा कि, आज का दिन हमारे लिए विशेष है। उन्होने कहा कि डाॅ अजय चौटाला ने हमेशा युवा वर्ग के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए है। उसी तर्ज पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलवाकर युवा हितैषी होने का पुख्ता प्रमाण दिया है। अपने जन्म दिवस व होली मिलन समारोह के शुभ अवसर पर डा अजय सिंह चौटाला ने कहा कि, आज से सदस्यता अभियान का आरंभ किया गया है।  उन्होंने कहा इस अभियान से जुड़कर जननायक जनता पार्टी के परिवार को बढ़ाएं और मजबूत करें, उन्होंने आगे कहा है कि,औद्योगिक नगरी में कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से जिन विकास कार्यों की गति धीमी हो गई थी, उन कार्य में तेजी आ चुकी है। इस अवसर पर प्रेम किशन आर्या (पप्पी) ने हजारों समर्थकों के साथ ज ज पा का दामन थामा. इस अवसर पर फरीदाबाद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फरीदाबाद-राजेश भाटिया के साथ पूर्व मंत्री-हर्ष चौधरी, प्रदेश सचिव-श्याम सिंह, महिला जिला अध्यक्ष-हरमीत कौर, दलबीर धनकड़, तेजपाल डागर, मास्टर आमीन चंद चौहान, ललित बंसल, कुलदीप तेवतिया, गौरव शर्मा, राजेश रावत असावटी, आशुतोष गर्ग, राकेश गर्ग, प्रदीप चौधरी, सतीश फोगाट, महेश पटेल, अनिल भाटी, धर्मवीर तेवतिया, नागेश तेवटिया, अमर नरवत, विजय पाल तेवतिया,  दीपक चौधरी, दिनेश डागर, संदीप कपासिया,पवन जाखड़, भूदेव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव-ठाकुर राजाराम, बेगराज नागर, डालचंद सारण, अरविंद भारद्वाज, उमेश भाटी, मदन कास्वान, गोविंद कौशिक,जग्गी मेम्बर,कुलदीप तेवतिया, करामत अली, नलिन हुड्डा, हरदत्त जांगड़ा, सौरभ चौधरी, अमर बजाज, परमिंदर सिंह, गगन अरोड़ा, रविंदर गुलाटी, विशाल भाटिया, प्रदीप भाटिया, विपिन भाटिया, रिंकल भाटिया,  प्रेम बब्बर शामिल थे

Related posts

फरीदाबाद : गुरू नानक देव जी के प्रकोशोत्सव के उपलक्ष्य में सुखमणि भवन गुरूद्वारा से प्रभातफेरी गुरूद्वारा प्रांगण से आरंभ हुई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में खामियों को दूर किए बगैर ही बिजली विभाग में किए गए तबादलों के विरोध में प्रदर्शन 

Ajit Sinha

मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के ज्वाइंट सेक्रेटरी दर्पण जैन ने जिला के जल संरक्षण के तहत जल शक्ति अभियान की समीक्षा की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x