Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गृह क्लेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
संबंधों के ताने-बाने में टूटती विश्वास की ड़ोर लोगो के लिए घातक साबित हो रही है और इसके लिए लोगो हत्या करने जैसा जघन्य कदम उठा ही नहीं रहे है बल्कि अपनी जान भी दे रहे है. ग्रेटर नोएडा के ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के मीरपुरा गांव में रहने रहने वाले पति-पत्नी गृह क्लेश इतना बढ़ गाया कि पति ने पत्नी की हत्या की फिर खुद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के मीरपुरा गांव में मनोज कुमार की शादी करीब दस वर्ष पहले भारती से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी भारती को तीन बच्चे भी हुए। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पड़ोसियों का कहना है दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मनोज कुमार शुक्रवार की सुबह बीमार पत्नी भारती को इलाज के लिए घर से सिकंदराबाद निकला,  जब दोनों बाइक से गांव हसनपुर बकसवा के नजदीक पहुंचे तो किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा. इस दौरान मनोज ने अपना आपा खो दिया और  आरोप है कि उसने बीमार पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव की शिनाख्त न हो इसके लिए उसने अपनी पत्नी भारती ने मुंह को ईट से कुचल दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मनोज ने घर फोन कर अपनी मां को भारती की हत्या करने की बात बताई और फरार हो गया। पत्नी  की हत्या करने के बाद मनोज को अपराधबोध सताने लगा तब उसने शुक्रवार की शाम दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवटा गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी भी जान दे दी। आत्महत्या करने के दौरान मनोज के शरीर के परखच्चे भी उड़ गए। सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली है। दनकौर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस ने पांच मासूम बच्चों को परिजन को तलाश को पहुंचाया घर,लौटाई खुशियां।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंट्स सोसायटी में एक महिला ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।

Ajit Sinha

तीन थाना…तीन एनकाउंटर…तीन बदमाश घायल…तीन फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x