Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के 21 गांवों में 4321 एलईडी लाइटिंग सिस्टम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के 21 गांवों को एलईडी लाइटों से जगमग करने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व पावर फाइनेंस कारपोरेशन के सीएमडी रविंद्र कुमार ढिल्लन ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।  इस अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद की तरफ से अपर आयुक्त अभिषेक मीणा शामिल हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार को उद्योग भवन नई दिल्ली में एक मीटिंग आयोजित की गई।

इस मीटिंग में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को एलईडी लाइटों से जगमग करने की योजना पर विचार विमर्श करने के उपरांत पावर फाइनेंस कारपोरेशन के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमओयू के तहत फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के 21 गांवों में 4321 एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम (एसएलएस) और फिक्सचर की आपूर्ति, स्थापना और चालू करने की परियोजना पर 3.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि सीएसआर के तहत खर्च की जाएगी। योजना के तहत मार्च 2022 में ही एलईडी लाईटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related posts

सेवानिवृत्त आई.ए.एस.अधिकारी डी. एस. ढेसी को एक नवसृजित ‘सीएम के मुख्य प्रधान सचिव’ पद पर नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ईएसआई मैनेजमेंट नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को पुन: करें बहाल, 10 वर्षों से कर रहे हैं कार्य : सुमित गौड़

Ajit Sinha

आज की बारिश से तपती और उमस भरी गर्मी से आमजनों को राहत, पर काफी मुश्किलें भी हैं, सोच समझ कर घर से निकले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x