Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल ब्रेकिंग: दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई व उसके 5 साथियों को सवा करोड़ रूपए के गांजा के साथ अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: अपराध शाखा, होडल की टीम ने आज एक ट्रक से गांजा (नशीला पदार्थ) की 44 बोरियों को बरामद किया हैं। बरामद किए गए गांजे का वजन 1370 किलोग्राम हैं। इन गांजे की कीमत अन्तर्राष्टीय बाजार में लगभग सवा करोड़ रूपए हैं। इसके साथ में पुलिस ने छह तस्करों को अरेस्ट किए हैं, इनमें चार तस्कर कार में सवार थे और दो तस्कर ट्रक में सवार थे। इनमें से एक आरोपित दिल्ली पुलिस में सहायक उप -निरीक्षक, स्पेशल स्टाफ , साकेत , दिल्ली में तैनात हैं, जिनके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई हैं।

एसएसपी राजेश दुग्गल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए तस्करों के नाम मोहम्मद ,निवासी खेडली नानु राजस्थान व आसिफ निवासी बाबुपुर तहसील हथीन जिला पलवल हैं ये दोनों ट्रक में सवार थे और शोएब ,आस मोहम्मद निवासी सुल्तानपुर जिला नुँह मेवात, लखपत निवासी दोहा, तौफीक निवासी भुडकी नंगली जिला नुँह मेवात हैं ये सभी वरना कार में सवार थे। उनका कहना हैं कि पुलिस ने ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया हैं। ये सभी लोग उड़ीसा से ट्रक में गाजे की बोरियों को भर कर पलवल के रास्ते होते हुए फिरोजपुर झिरका ले जा रहे थे।

Related posts

10 साल से फरार चल रहे 25000 रूपए के इनामी सामूहिक बलात्कार के आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निगम कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने अधिकारीयों को आदेश दिए हैं पानी के दरुपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस में करवाए केस दर्ज।

Ajit Sinha

पवन प्रॉपर्टी कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद पकडे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x