Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुड़गांव आईएमएस गोट टैलेंट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन- डॉ वंदना नरूला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गुड़गांव ने अपनी वार्षिक बैठक को  अनोखा रूप दिया।  अध्यक्ष डॉ वंदना नरूला ने बताया कि इस साल हमने गुड़गांव आई एम एस गोट टैलेंट का आयोजन किया जिसमें 110 प्रतियोगिताओं ने भाग लिया।  गुड़गांव सचिव डॉ सारिका वर्मा ने बताया कि  संगीत, नृत्य, कविता, अंताक्षरी और फैशन शो का आयोजन कर डॉक्टरों को कोविड महामारी की तीसरी लहर के बाद मनोरंजन का अवसर मिला। 

कार्यक्रम का आयोजन साउथ सिटी 1 के क्लब पार्टियों में किया गया। हरियाणा आईएमए अध्यक्ष डॉ पुनीता हसीजा, सचिव डॉ दिव्या सक्सेना और हरियाणा आईएमए के आगामी अध्यक्ष डॉ अनिल मलिक ने प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया।  डॉ एस सी बलूजा और डॉ उषा सिक्का को 2021  के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  2020 के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार डॉ सुशील खुराना और डॉ अनिल हंस( मरणोपरांत) की धर्मपत्नी डॉ नीलम हंस को नवाजा गया। 1 मार्च से आई एम ए गुड़गांव के अध्यक्ष डॉ एनपीएस वर्मा हैं और उनके साथ डॉ सारिका वर्मा सचिव की भूमिका एक वर्ष और संभालेंगी।  डॉ एनपीएस वर्मा ने कहा इसी हफ्ते हम एग्जीक्यूटिव बैठक बुलाकर नई टीम का गठन करेंगेl डॉ सारिका वर्मा ने कहा के बीते वर्ष  कोविड की दो लहर के बावजूद डॉ वंदना की अध्यक्षता में आई एम ए गुड़गांव ने कई सीएमई, मेडिकल कैंप, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां , खेल प्रतियोगिताएं और  फैमिली पिकनिक का आयोजन किया।  आशा करते हैं इस वर्ष भी आई एम ए गुड़गांव डॉ एनपीएस वर्मा की अगुवाई में नई ऊंचाइयां छू लेगी।  वरिष्ठ आई एम ए अधिकारी डॉ मुनीश प्रभाकर, डॉ रमेश गोयल, डॉ नरेश शर्मा, डॉ एमपी जैन, डॉ अशोक तनेजा,डॉ पी डी पावा, डॉ पृथ्वी आर्यन ने नई टीम को मुबारकबाद दी।  

Related posts

चीनी बैटरी निर्माता कंपनी तलाश रही है हरियाणा में निवेश की संभावनाएं

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस ने नकद परिवहन में शामिल निजी सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने के लिए कदम उठाया।

Ajit Sinha

आज से आप किराएदार नहीं अपनी सम्पत्तियों के बने मालिक – मुख्यमंत्री नायब सिंह*

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x