Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जानलेवा बनी गले के बीचो बीच बंद नली को लेजर और स्टेंट से खोला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सांस में घुटन एवं छाती में दर्द की शिकायत को लेकर एस.एस.बी. अस्पताल में आए एक 35 वर्षीय मरीज के गले के बीचो बीच जानलेवा बनी बंद नली को डॉक्टरों ने लेजर और स्टेट के जरिए खोलकर मरीज को नया जीवन दिया। यह कठिन सर्जरी अस्पताल के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डा. दानिश जमाल व उनकी टीम द्वारा की गई। डा. जमाल के अनुसार मरीज जब उनके पास आए थे तो उनकी सांस की बहुत घुटन थी, परंतु शुरुआती जांच के दौरान ना तो मरीज को दमा रोग और ना ही दिल की कोई बीमारी पाई गई इसलिए अस्पताल में भर्ती कर जब मरीज को श्वास की नली की जांच ब्रोन्कोस्कोपी) की गई,

उस जांच के द्वारा पता चला कि मरीज को श्वास की नली लगभग पूरी तरह से बंद थी, सिर्फ एक छोटे से छिद्र द्वारा थोड़ी श्वास अंदर जा पा रही थी, जिस पर उन्होंने मरीज को ऑपरेशन की सलाह दी। डा. दानिश ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान स्पेशल कटिंग लेजर से श्वास की नली को फैलाकर, बैलून से धीरे-धीरे दो बार खोला जायेगा और सफलतापूर्वक खास सीलीकोन मैटेलिक स्टेंट लगाकर पूरी तरह श्वास की नली को गले से खोल जायेगा। उनको बताया गया कि ऑपरेशन के बाद आपकी यह समस्या दूर हो जायेगी। इस ऑपरेशन को डा. दानिश जमाल, ओ.टी. और एनेस्थीसिया टीम ने साथ मिलकर किया। ऑपरेशन के बाद मरीज को पूरी तरह से राहत मिल गई। डॉ. दानिश जमाल ने बताया कि फरीदाबाद जिले में यह सर्जरी प्रथम बार की गई है, जबकि इससे पूर्व वह यह ऑपरेशन दिल्ली एनसीआर में करते आए है। एस.एस.बी. अस्पताल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. बंसल ने इस सफल सर्जरी पर डा. दानिश व उनकी चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि एस.एस.बी. अस्पताल चिकित्सा क्षेत्र में नित-नए आयाम स्थापित कर रहा है और अस्पताल का उद्देश्य एक ही छत के नीचे लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इसी प्रयास में वह और उनके डॉक्टर जुटे रहते है।

Related posts

फरीबाबाद : फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना, राजकुमार का हत्या का कारण बना, क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने चार लड़कों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एसजीएम नगर में आज 12 वीं क्लास के एक छात्र ने नाजायज देशी कट्टे से स्वंय को गोली मार कर आत्महत्या कर ली, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छांयसा थाने की टीम ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते, लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x