Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

डकैती, हत्या, अवैध हथियार रखने व पुलिस कस्टडी से भागने की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: डकैती, हत्या, अवैध हथियार रखने व पुलिस कस्टडी से भागने की संगीन वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने अरेस्ट हैं।  पुलिस की माने तो आरोपित ने जेल में रहते हुए अपने गले में ब्लेड मारकर, इलाज के दौरान पुलिस कस्टडी से भाग की बनाई थी योजना, योजना अनुसार  पुलिस ईलाज के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आज अपराध शाखा, सोहना प्रभारी उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश की टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना उत्तर-प्रदेश में हत्या, डकैती, अवैध हथियार रखने व पुलिस कस्टडी से भागने वाले आरोपित का पटौदी इलाके में होने के मामले में  मिली थी। कहना हैं कि उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश की पुलिस टीम ने अपने विवेक व अपनी समझबूझ से प्राप्त सूचना में आरोपित का सूचना मिलने के कुछ घन्टों बाद ही पता लगा लिया व आरोपित को आज पटौदी, गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम सतबीर,निवासी गांव हेली मंडी, थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम, उम्र 40 वर्ष बताया। उनका कहना हैं कि पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि वह  लखनऊ जेल में डकैती करके हत्या करने के सनसनीखेज मामले में जेल काट रहा था। जेल में उसने एक ब्लेड से अपनी गर्दन को काट लिया  जिसके कारण वह  जख्मी हो गया था, जख्मी होने के कारण उसे पुलिस कस्टडी में  इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया था, जहां से वह गत 26 जनवरी 2022 को फरार हो गया था। इस  सम्बन्ध में इसके खिलाफ थाना चौक लखनऊ में पहले से मुकदमा दर्ज हैं। आरोपित से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि इसके खिलाफ उत्तर-प्रदेश में 2 मुकदमे  डकैती करके हत्या करने की वारदात को अंजाम देने,1 मुकदमा  अवैध हथियार रखने व 1 मुकदमा  पुलिस अभिरक्षा से भाग जाने सहित कुल 4 मुकदमें दर्ज है। इसे उत्तर-प्रदेश पुलिस द्वारा डकैती करके हत्या करने के मामले में अरेस्ट करके जेल भेज दिया था। उसके बाद उसने जेल में अपनी गर्दन को ब्लेड से जख्मी कर लिया और उसे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया। जहां से यह मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भाग गया।  इस आरोपित के बारे में सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दी गई हैं। उनके आने पर उन्हें इस बदमाश को सौप दिया जायेगा। 

Related posts

नकली ईमेल खातों का उपयोग करके हिंदू देवी-देवताओं की विकृत-नग्न तस्वीरें प्रसारित करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

Ajit Sinha

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर विवेक 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

यूनियन बैंक में 17 लाख रूपए की डकैती डालने के मामले में गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर सोनू छाबा सहित पांच डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x