Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आयोजित बैठक में कहा, फोन ना उठाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से विधायक राजेश नागर ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हाल ही में नगर निगम में शामिल गांवों के विकास का रोडमैप बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह इन गांवों में सीवर, सडक़, पानी और बिजली की व्यवस्था बनाएं। अपने भतौला स्थित निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक में विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भतौला, तिलपत, मिर्जापुर, नीमका व अन्य गांवों को शहर जैसी सुविधाएं देना नगर निगम, बिजली निगम आदि विभागों की जिम्मेदारी है।
 विधायक ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर आया हूं, उन्होंने विकास कार्य के लिए पैसे की कमी न होने की बात कही है। उन्होंने पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए भरपूर धनराशि जारी करने की बात कही है। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल का तिगांव विधान सभा क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान है और वह हमारी मांग को प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सभी क्षेत्रों का समान विकास हो रहा है जिससे तिगांव समेत सम्पूर्ण हरियाणा के लोग मनोहर सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं। विधायक राजेश नागर ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत डाले जा रहे सीवर लाइन की योजना को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जहां सीवर की लाइनें डाली जा रही हैं वहां जल्द से गलियों को बनाने का काम किया जाए जिससे किसी को भी परेशानी न हो। उन्होंने तिगांव में पानी की लाइन डालने के काम को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए जिस पर अधिकारियों ने शनिवार से काम शुरू करने की बात कही। नागर ने कहा फोन ना उठाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम की लिस्ट तैयार करके सीएम मनोहर लाल को दी जाएगी कार्रवाई के लिए। इस लिए विकास कार्य में किसी भी प्रकार की विलंब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बैठक में नगर निगम के एसई ओमबीर, एक्सईएन ओमदत्त, रेनीवेल एसडीओ सुरेंद्र खट्टर, भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, शिशु अवाना, सुमन चंदेल, ब्रजेश ठाकुर, वासुदेव शर्मा आदि भी मौजूद रहे। 

Related posts

कार में सवार 4 बदमाशों ने एक शख्स को पैर में मारी गोली, गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अथर्व न्यूज़ की ओर से बधाई :गणतंत्र दिवस पर सेक्टर – 58 के एसएचओ नरेद्र सांगवान को प्रेजीडेंट पुलिस अवार्ड मिला ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x