Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: टेक्सी ड्राईवर पर चाक़ू से कातिलाना हमला करने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: टैक्सी चालक पर चाकू से हमला करने वाली अज्ञात महिला को थाना सिविल लाइंस, पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। टैक्सी चालक ने महिला से सिर्फ यह पूछा था कि आपको “कहाँ जाना है” जिसके प्रति उत्तर में महिला ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर दिया। ये वारदात आज सुबह लगभग 11 बजे की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम की पुलिस टीम को टेलीफोन के माध्यम से एक सूचना सिविल लाइन रोड पर एक महिला ने एक व्यक्ति को चाकू मारने की वारदात को अंजाम देने के सम्बंध में प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल, नजदीक राजीव चौक पर पहुँच गई जहां पर एक महिला आवेश में हाथापाई करती हुई मिली,जिस महिला को महिला पुलिसकर्मी की सहायता से अरेस्ट किया गया व पीड़ित शख्स रघुराज को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पीड़ित रघुराज, निवासी DEFENCE ENCLAVE महिपालपुर मकान नंबर- K-6 नई दिल्ली उम्र 37 साल ने पुलिस टीम को बतलाया कि उसके पास एक मारुती स्विफ्ट डिज़ायर, रंग सफेद है जिसको उसने किराए पर लिया हुआ है। वह गाड़ी को गुड़गांव से दिल्ली सवारी में चलाता है।आज समय करीब 11:00 एएम पर सवारियो के इंतजार में अपनी गाड़ी में गुड़गांव से दिल्ली जाने वाले रोड़ एनएच -8 राजीव चौक, गुरुग्राम पर गाड़ी में बैठा हुआ था तो उसी समय एक अज्ञात महिला जो दिखने में विदेशी लग रही थी व जिसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और मुंह पर आसमानी रंग का मास्क लगाया हुआ था आकर उसकी गाड़ी में झाकने लगी तभी उसने उस महिला से पूछा कि आपको कहा जाना है, तभी उसने कुछ नही बोला और अपने पास लिए हुए एक चाकू से उसके दाहिने हाथ के कंधे पर मारा। उसने हड़बडाहट में उसकी तरफ जैसे ही देखा तो उसने अपने दूसरे हाथ से उसके मुंह पर वार कर दिया। जिससे उसके बाएं गाल पर नाखूनों से चोंटे मारी। उसके बाद वह गाड़ी से नीचे उतरा तो वो महिला वहां से भाग खड़ी हुई, वहां पर काफी भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। वह महिला वहां से जोन हाल सिविल लाइन्स रोड की तरफ दौड़ पड़ी। ये उसका पीछा करते रहे, इसी दौरान किसी राह चलते व्यक्ति ने उसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। सूचना पाकर मौका पर पुलिस आ गई और पुलिस उसको ईलाज के लिए सामान्य हस्पताल, गुरुग्राम ले आई। उनका कहना हैं कि प्राप्त शिकायत पर थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया व आरोपित महिला को इस मुकदमे अरेस्ट कर लिया। पुलिस टीम द्वारा महिला से पूछताछ करते हुए उसकी पहचान की जा रही है साथ ही उसके सम्बंधित दस्तावेज इत्यादि के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।जांच जारी हैं।

Related posts

सवारी बन ऑटो लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ 2 बदमाश घायल, दो बदमाश कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार,

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने आज शहीद कांस्टेबल संदीप के परिवार को सौंपा 65 लाख रुपये का चेक

Ajit Sinha

संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दें, होगी त्वरित कार्रवाई : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x