Athrav – Online News Portal
नोएडा

देर रात नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत, उडी धज्जियां

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है सभी राजनीतिक दल रात और दिन प्रचार में जुट गए हैं. इस चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं, यही कारण है कि एक लंबे समय से गौतमबुद्ध नगर से दूरी बनाए रखने वाले अखिलेश भी मिथक को तोड़ते हुए देर रात करीब 11 बजे अखिलेश यादव दादरी के लोहाली टोल प्लाजा पहुंचे। तो उनका समाजवादी पार्टी के सैकड़ों समर्थको ने यहां ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया । उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी भी थे। इस दौरान आचार संहिता की और कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती नजर आयी ।

करीब 11 बजे सिकंदराबाद से अखिलेश यादव का रथ दादरी के लुहाली टोल प्लाजा पर पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने दादरी में प्रवेश किया। जहाँ उनका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ और आतिशबाजी से किया गया, सड़क और आसमान मे हुई जमकर आतिशबाजी ने आचार संहिता की औऱ धारा 144 की जमकर धज्जिया उड़ाई कोविड प्रोटोकॉल तो लोग भूल ही गए। शाम 8 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक है लेकिन उसके बावजूद भी अखिलेश यादव ने आधी रात में रथ यात्रा की। चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाते हुए उन्होंने रात में चुनाव प्रचार किया। उनके समर्थकों ने इस दौरान धारा 144 का जमकर उल्लंघन किया। इस स्वागत समारोह में दादरी में प्रवेश करते ही अखिलेश यादव और जयंत चौधरी अपनी बस की छत पर आ गए और लोगो का अभिनंदन किया। दादरी में अखिलेश को समर्थकों ने सम्राट मिहिर भोज की तस्वीर भी भेट की। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पौने एक बजे नोएडा पहुंचे और रथ पर चढ़कर किया अभिवादन स्वीकार किया.उन्होंने यहां अपने कदम नहीं रखे। चुनावी रथ के ऊपर चढ़कर उन्होंने अपना प्रचार किया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उनके काफिले में करीब 50 से ज्यादा वाहन रहे। वह नोएडा के एलिवेटेड और सेक्टर-20 होते हुए दिल्ली की तरफ निकले।

Related posts

सॉफ्टवेयर के माध्यम से कार के सेंसर को ब्रेक करके लॉक तोड़कर गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ajit Sinha

नोएडा के लेबर कैंप में गैस लीकेज से लगी आग, दमकल और पुलिस ने टाला बड़ा हादसा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

किसानों के कार्यों को करने में अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, प्राधिकरणों से मांगी सूची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x