Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बिग ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने अचानक रात को गुरुग्राम के सेक्टर- 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय में मारा छापा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार की रात को अचानक गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय में छापा मारा। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के कंट्रोल रूम में जाकर रात में शहर में साफ सफाई के लिए लगाई गई गाड़ियों और  कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की और ड्यूटी रोस्टर भी देखा। मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम  में उपस्थित कर्मचारी से पूछा कि इस समय ड्यूटी पर  कितने कर्मचारी होने चाहिए और कितनी सफाई मशीन लगी हुई हैं, उनकी मॉनिटरिंग कैसे की जा रही है। 

नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि गुरुग्राम शहर में साफ सफाई के लिए 13 गाड़ियां चल रही हैं, रात 10 बजे शुरू होता है सफाई का कार्य। मुख्यमंत्री ने वहीं से फ़ोन पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त से भी बात की और साफ सफाई व ड्यूटी रोस्टर के बारे में पूछ ताछ की।नगर निगम गुरुग्राम सेक्टर 39 में छापा मारने के बाद मुख्यमंत्री  मनोहर लाल गुरुग्राम के सेक्टर- 44 स्थित जीएमडीए कार्यालय  जा पहुँचे, जहाँ पर इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल  सेंटर बना  हुआ है । उस सेंटर से गुरुग्राम की विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे जुड़े हुए हैं और उन कैमरों से सड़कों की रात में मशीनों से हो रही साफ सफाई को देखा जा सकता है ।

Related posts

गुरूग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी के बीच किया जाएगा मेट्रो विस्तारीकरण – मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा विजिलेंस ने 24 घंटे में 6 रिश्वतखोरों को घूस लेते किया अरेस्ट, कौन- कौन से हरामखोर के नाम जानने हेतु पढ़े

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: पंचायत सचिव हसीन 300000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों एंटी करप्शन ब्यूरो , गुरुग्राम की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x