Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बिग ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने अचानक रात को गुरुग्राम के सेक्टर- 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय में मारा छापा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार की रात को अचानक गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित नगर निगम के कार्यालय में छापा मारा। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के कंट्रोल रूम में जाकर रात में शहर में साफ सफाई के लिए लगाई गई गाड़ियों और  कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की और ड्यूटी रोस्टर भी देखा। मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम  में उपस्थित कर्मचारी से पूछा कि इस समय ड्यूटी पर  कितने कर्मचारी होने चाहिए और कितनी सफाई मशीन लगी हुई हैं, उनकी मॉनिटरिंग कैसे की जा रही है। 

नगर निगम के कर्मचारी ने बताया कि गुरुग्राम शहर में साफ सफाई के लिए 13 गाड़ियां चल रही हैं, रात 10 बजे शुरू होता है सफाई का कार्य। मुख्यमंत्री ने वहीं से फ़ोन पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त से भी बात की और साफ सफाई व ड्यूटी रोस्टर के बारे में पूछ ताछ की।नगर निगम गुरुग्राम सेक्टर 39 में छापा मारने के बाद मुख्यमंत्री  मनोहर लाल गुरुग्राम के सेक्टर- 44 स्थित जीएमडीए कार्यालय  जा पहुँचे, जहाँ पर इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल  सेंटर बना  हुआ है । उस सेंटर से गुरुग्राम की विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे जुड़े हुए हैं और उन कैमरों से सड़कों की रात में मशीनों से हो रही साफ सफाई को देखा जा सकता है ।

Related posts

भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: एसीबी गुरुग्राम के मामले में वरिष्ठ प्रबंधक को 5 वर्ष कारावास की सजा

Ajit Sinha

पहले तो उसका भाई मेरी पत्नी को लेकर भाग गया, बार -बार ये कहता था कि तेरी पत्नी भाग गई, इसलिए उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फोन पर बैंक अधिकारी बनकर आमजनों से ओटीपी व पिन नंबर लेकर बैंक खातों से लाखों उड़ाने के 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x