Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

चुनाव में छाया कोरोना साया, बीजेपी के प्रत्याशी पंकज सिंह और राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर समेत 2158 नए संक्रमित।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुध नगर में हो रहे विधानसभा चुनाव में कोरोना का साया दिखाई देने लगा है इस महीने दूसरी बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2000 पार हुआ है और जिले में बीते 24 घंटे में 2158 नई संक्रमित मरीज पाए गए हैं. इन संक्रमित मरीज में नोएडा विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी शामिल है दोनो होम आइसोलेशन में चले गए हैं. पंकज सिंह ने ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि वह अब वर्चुअल तरीके से लोगों के मध्य जाएंगे और चुनाव प्रचार करेंगे।

नोएडा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। विगत 24 घंटे में 2158 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं जिसके बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82,323 हो गई है। जिला सविलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 2101 लोग आरटी-पीसीआर जांच और 53 लोग एंटीजन जांच में पाजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले बढ़कर 12,347 हो गई जिनका इलाज होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में चल रहा है.  जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 2,501 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए। पिछले डेढ़ माह में यह पहला है कि मौका है जब तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच एक दिन में स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही है। जनपद में कोविड-19 से अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 18,41,317 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है। वहीं 69,463 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कई प्रतिबंध लागू किए हैं। नोएडा प्राधिकरण ने यहां के सेक्टर तथा विभिन्न सोसाइटी में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।

Related posts

जेल भेजे गए साथियों की रिहाई को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च, वकीलों ने भी किया समर्थन, ये खबर नोएडा आई है।

Ajit Sinha

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो लड़कियों को किया रेस्क्यू।

Ajit Sinha

अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्राधिकरण और किसानों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने बरसाई लाठी, वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x