Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल रिंकू उर्फ नेवला को पुलिस ने दबोचा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया,कोतवाली 24 क्षेत्र के सेक्टर-33 एआरटीओ ऑफिस के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट के दो मोबाइल, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है.

पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान रिंकू उर्फ नेवला के रूप में हुई है, एडीसीपी रण विजय सिंह ने बताया कि अब तक पूछताछ में रिंकू उर्फ नेवला पार 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज सामने आ चुकी है. नोएडा में काफी लंबे समय से सक्रिय था पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी. एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस की टीम सेक्टर -33 स्थित आरटीओ कार्यालय के पास जांच कर रही थी. तभी एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा. पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली निवासी पिंटू उर्फ नेवला के पैर में गोली गोली लग गई. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.रणविजय सिंह ने बताया कि बदमाश रिंकू उर्फ नेवला मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्ग लोगों को अपना निशाना बनाता था. महिलाओं से चेन स्नैचिंग और लूटपाट करता था. लूटे हुए मोबाइल सस्ते दामों में राह चलते लोगों को बेचता था. अबतक सैकड़ों मोबाइल लूट चुका है. लेकिन वह खुद के पास कोई मोबाइल नहीं रखता था और पुलिस से बचने के लिए  लगातार किराये  का मकान बदलता रहता था. उस पर एनसीआर के विभिन्न थानों में 18 मामले दर्ज हैं.

Related posts

चंडीगढ़: 324 एमटीपी किट बरामदगी मामले में किट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपित दिल्ली से अरेस्ट

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, 16 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे- वीडियो देखें

Ajit Sinha

समलैंगिक संबंध को छुपने और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मार की हत्या,गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x