Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फ़रीदाबाद: लापता 22 वर्षीय लड़की की गला दबा कर ह्त्या करने के आरोपित सुरक्षा गार्ड सिंहराज को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज गत 31 दिसंबर 2021 से लापता 22 वर्षीय लड़की की हत्या की सनसनीखेज मामले में सुरक्षा गार्ड सिंहराज को नहरपार वजीरपुर, मास्टर रोड , फरीदाबाद से अरेस्ट कर लिया। आरोपित ने मरने वाली लड़की के परिजनों को गत पांच जनवरी 2022 को फोन पर बताया था कि उसने लड़की की हत्या करके सेक्टर -17 स्थित नहर पर बने पुल के निकट झाड़ियों में फेंक दिया हैं। इसके बाद पुलिस ने लड़की के शव को वहां से बरामद किया था। पुलिस की माने तो हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका हैं। ये आरोपित अभी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं, इस दौरान एसीपी क्राइम स्तर पर आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गत 31 दिसंबर-2021 की रात को लड़की के परिजनों ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में लड़की की लापता होने की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर कानून के उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। और इस मामले की जांच चल ही रही थी,कि गत 5 जनवरी -2022 को आरोपित 54 वर्षीय सुरक्षा गार्ड सिंहराज ने लड़की के परिजनों को बताया कि उसने लड़की की हत्या करके उसका शव सेक्टर -17 नहर पुल के निकट झाड़ियों में फेंक दिया हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के द्वारा बताए गए स्थान से लड़की के शव को बरामद किया था। और उसके बाद लड़की शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया था। इस के बाद से क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम आरोपित को पकड़ने के जगह -जगह छापेमारी कर रही थी, आज आरोपित सुरक्षा गार्ड सिंह राज को नहरपार, वजीरपुर, मास्टर रोड, फरीदाबाद से अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में फरीदाबाद के जसाना निवासी 54 वर्षीय आरोपित सिंहराज ने बताया कि वह सिटी हॉस्पिटल में गार्ड की नौकरी करता है। लड़की पलवल के थाना चांदहट एरिया की रहने वाली है और भूपानी में उसका ननिहाल है जहां वह काफी समय से अपने नाना- नानी के पास ही रह रही थी। आरोपित और लड़की के नाना- नानी लगभग 10 साल से एक दूसरे को जानते थे। गत 31 दिसंबर को जब लड़की ओल्ड सब्जी मंडी से ऑटो में बैठकर चली तो आरोपित ने उसे 17-18 के चौक पर बुला लिया। वहां से आरोपित युवती को साइकिल पर बैठाकर नहर के पास झाड़ियों में ले गया और वहां पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल फोन अपने साथ लेकर फरार हो गया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें हत्या के कारणों तथा वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन तथा कपड़े बरामद किए जाएंगे।

Related posts

लापता नाबालिग लडके का शव नहर से बरामद, परिवार में मचा कोहराम, परिवार वालों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीसरी बार जीवनदयीनी सोशल फाउंडेशन व डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन कर रही है इस ड्राइव का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद :इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी , आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र अपने कला का प्रदर्शन करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x