Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

नवजात बच्चियों को चोरी कर लाखों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित 3 लोग अरेस्ट, दो बच्ची बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: एक टैक्सी ड्राईवर के चौकसी की वजह से थाना डीएलएफ फेस -3, गुरुग्राम पुलिस ने एक नवजात बच्चा चोरी करने और लाखों रूपए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया हैं। इसमें दो महिलाएं सहित तीन लोग हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने दो नवजात बच्चियों को बरामद किया हैं। पुलिस कमिश्नर के.के. राव ने इस सराहनीय कार्य करने वाले टैक्सी ड्राईवर को 25000 रूपए नगद इनाम देने की घोषणा की हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किए हैं।   
 
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अरेस्ट किए गए आरोपित महिलाओं के नाम सुरिंदर कौर पत्नी दलबीर सिंह, निवासी 6 सी, ट्रांसपोर्ट नगर , रणजीत नगर , अलवर , राजस्थान, उम्र 45 साल, नेहा पत्नी हेमंत कुमार , निवासी मकान न. जी -9 / 87 ,सेक्टर -16 , रोहिणी , दिल्ली -85 , उम्र 32 साल व हरजिंद्र सिंह निवासी गांव दोगड़ी, थाना गोविन्द गढ़, जिला अलवर , राजस्थांन, उम्र 32 साल हैं। ये लोग दिल्ली से दोनों बच्चियों को चोरी करके गुरुग्राम के रास्ते अलवर , राजस्स्थान में बेचने के लिए टैक्सी से जा रहे थे,रास्ते में इनकी आपसी बातों से टैक्सी ड्राईवर उमेश को शक हुआ उसने थाना डीएलएफ -3, गुरुग्राम में पहुँच गया और पुलिस को सारी बाते बताई .इसके बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपितों को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि इस धंधे वर्ष 2014 से काम कर रहे हैं। आगे रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

Related posts

हरियाणा: मोस्ट वांटेड, 25000 का ईनामी व ‘काशी’ गैंग का सरगना अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Ajit Sinha

दोहरे हत्याकांड: उधार के पैसे मांगने पर जीजा -साले की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में 4 आरोपित दबोचे गए।

Ajit Sinha

35 वर्षीय सेवा अवधि उपरांत हुए पदोन्नत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x