Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आज आठ साल बच्ची के साथ चीज दिल दिलाने का लालच देकर बलात्कार करने के आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम गुलशन हैं और ये पीछे  से  अलीगढ़ के उत्तर प्रदेश हाल एनआईटी फरीदाबाद का रहने वाला हैं। इस आरोपित के खिलाफ एनआईटी महिला थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं। और इसी मुकदमे  में आरोपित अरेस्ट किया गया हैं। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  नाबालिग लड़की दिन में अपने घर के पास खेल रही थी। आरोपित गुलशन ने नाबालिग लड़की को चीज दिलाने का लालच देकर अपने संग  खंडहर मकान में ले गया। जहां पर लड़की के साथ उसने दुष्कर्म किया और पीडिता को कहा कि  अगर इसके बारे में किसी को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। पीडिता नाबालिग बच्ची ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। पीड़िता के पिता ने एनआईटी  महिला थाने   में जाकर अनजान व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी। जिस पर महिला थाना एनआईटी में अंजान शख्स  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। महिला थाना पुलिस टीम ने लडकी से प्राप्त जानकारी के आधार पर एनआईटी के एरिया में आरोपी को तलाश किया। पीड़ित नाबालिग से प्राप्त विवरण के आधार पर आरोपित  को एनआईटी के एरिया में फुटपाथ से अरेस्ट किया गया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि रास्ते मे जा रही बच्ची को देखकर गलत विचार आ गए। बच्ची को लालच देकर वह पास में स्थित खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित  का कोई परिजन फरीदाबाद में नहीं रहता आरोपित  बेलदारी का काम करता है। पूछताछ उपरांत आर्रोपित  को आज अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।   

Related posts

एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों व एक भतीजी की हत्या करने के बाद, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन लगभग 35 जोड़ों ने विवाह के लिए सहमति जताई

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ शहीदों की ऐतिहासिक नगरी है. यहां की माटी को मस्तक पर लगा कर लोग गौरवान्वित व धन्य होते हैं. शारदा राठौर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x