Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:ट्यूबवेल कनेक्शन के मामूली विवाद के चलते चचेरे भाई ने तेजधार हथियार से की भाई की हत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद मे चचेरे भाई ने अपने भाई की सरेआम तेजधार हथियार से हत्या कर दी हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब मृतक युवक राकेश अपने घर जाने के लिए बाइक पर अपने गांव पाखल पहुच गया था तभी अचानक उसके ताऊ का लड़का अपने कई साथियो के साथ वहाँ पहुँच गया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आस पास मौजूद लोगों ने आनन फानन मे उसे सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तस्वीरों मे रोते-बिलखते दिखाई दे रहा ये शख्स मृतक राकेश का पिता है जिसके बेटे को आज उसी के छोटे भाई प्रदीप ने अपने साथियों के संग मिलकर तेजधार हथियार से बुरी तरह काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई के मुताबिक उनका खेत मे लगे ट्यूबवेल के चलते मामूली विवाद चल रहा था जिसको लेकर वो पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत दे चुके थे जिसका आपसी तौर पर राजीनामा हो गया था।

बस इस छोटे से मनमुटाव के चलते आरोपित ललित ने अपने साथियो के साथ मिलकर उसे आज जान से मार दिया। वही,हत्या की खबर लगते ही सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस के मुताबिक उनको शिकायत मिली है,ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं, शिकायत मे 4 आरोपित के नाम दिए गए हैं मुकदमा दर्ज कर जल्दी ही आरोपितों की गिरफ़्तारी की जाएगी ।

Related posts

फरीदबाद लेडीज क्लब द्वारा आज एस.के क्राउन बैंक्वेट में प्री करवा चौथ एवं डांडिया समारोह आयोजित किया गया 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की टीम ने आज हथियारों के बड़ी खेप के साथ दो हथियार तस्करों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

पुलिस को बिना सूचित किए विदेशी नागरिकों को होटल में ठहराने वाला आरोपित  होटल संचालक गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x