Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आगामी 30 और 31 दिसम्बर को शहर को कचरा मुक्त दिवस के रूप में मनाएंगे-यशपाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि आगामी 30 और 31 दिसम्बर को शहर को कचरा मुक्त दिवस के रूप में मनाएंगे जिसके लिए सभी स्कूल,कॉलेज, स्वयंसेवी संस्थाओं, यूथ आर्गेनाईजेशन क्लब्स, रोटरी, लायंस तथा अन्य इंडस्ट्रीज, फैक्ट्री,रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन इत्यादि से तथा अपने सभी वॉलंटियर्स मैम्बरों से आग्रह किया है कि 30 या 31 दिसम्बर को अपने आसपास कहीं भी ऐसी जगह जहां बहुत कूड़ा दिखाई दे तो अपना श्रमदान देकर उस कूड़े को एकत्रित कर अपने क्षेत्र के इकोग्रीन के वैंडर को दें।
निगमायुक्त ने कहा कि बनेगा स्वच्छ फरीदाबाद अभियान के तहत सभी से अपील की है कि जिस जगह , मैदान या गली की, मार्किट की सफाई होनी है उसकी सफाई से पहले और सफाई के बाद की फोटो और एकत्रित किया हुए कचरे की फोटो गूगल लोकेशन के साथ डाले इससे इकोग्रीन की गाड़ी उस लोकेशन से कूड़ा उठा लेगी। उन्होंने बताया कि आप सबकी कोशिश यही रहे कि कचरा किसी बैग में एकत्रित हो। निगमायुक्त ने बताया कि बनेगा स्वच्छ फरीदाबाद अभियान के लिए किसी भी जानकारी के लिए अपने वार्ड के मास्टर ट्रेनर से भी संपर्क कर सकते है। निगमायुक्त ने बताया कि अगर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी प्रतिदिन आपके घर नहीं पहुंचती है तो आप फरीदाबाद-311 एप या इकोग्रीन के टोल फ्री नंबर 18001025953 पर शिकायत करें। इससे कूड़ा तुरंत उठाया जाएगा। साथ ही कूड़ा नहीं उठाने वाले वेंडर के खिलाफ पांच रुपये प्रतिदिन प्रति घर के हिसाब से जुर्माना भी किया जाएगा।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फरीदाबाद सर्कल में कार्यरत सत्यपाल नरवत मुख्य ड्राफ्ट मैन बने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार ने आज दो महिला आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारीयों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए ,स्वंय लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीबी ने स्टाफ नर्स की नौकरी के नाम 3 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए दो आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चालान किया पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x