Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम प्रशासन कमर्शियल 195 साइटों को करेगा नीलाम-यशपाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव ने नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कई कमर्शियल साईट्स को नीलाम करने की योजना तैयार की है और जल्द ही इन साईटों की नीलामी की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। प्रिंट मीडिया के माध्यम से नीलामी की तिथि घोषित की जाएगी।

निगमायुक्त ने बताया कि नीलाम की जाने वाली साईटों मे से शॉपिंग सेन्टर तिकोना पार्क में 8 साईट्स, कमर्शियल स्कीम नियर मद्रासी मंदिर सेक्टर-23 में 38 साईट, ऑटो रिपेयरिंग मार्किट सेक्टर-26 में 25 साईट्स इसके अलावा शॉपिंग सेन्टर सूर्या नगर फेस-2 में 83 साईट्स, सेक्टर-91, फरीदाबाद शॉपिंग सेन्टर इंडस्ट्रियल स्कीम प्रगति विहार सेक्टर-59 में 115 साईट्स, ओल्ड सब्जी मंडी स्कीम एनएच-1, एनआईटी में 25 साईट्स आदि है। इस सभी साईट्स का विवरण निगम के वरिष्ठ वास्तुकार (मो0 न0 9599780816) के कार्यालय में उपलब्ध है।

Related posts

चंडीगढ़: भाजपा जल संरक्षण विभाग हरियाणा की प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ गठन

Ajit Sinha

EPF मॉल के पास ग्रीन बेल्ट एरिया में एक शख्स की मिली लाश, जेब में मिले 2 एटीएम कार्ड से सादिक अली के रूप में हुई पहचान

Ajit Sinha

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर बोले: कहा, निष्पक्ष लोकसभा चुनाव सुनिश्चित किए- वीडियो सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x