Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फरीदाबाद में मनोज भाटी को गोली मार कर हत्या करने वाले मनोज मंगारिया गैंग के दो इनामी शूटरों के बीच हुई मुठभेड़।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के चुहड़पुर अण्डरपास के पास चैकिंग के दौरान मनोज माँगरिया गैंग के दो 25-25 हजार के इनामी शार्प शूटरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लग गई. फिलहाल दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. और इनके पास से पुलिस ने अवैध दो असलहा जिंदा व खोखा कारतूस सहित एक बाइक भी बरामद की है.

पुलिस की गोली लगने के बाद घायल जमीन पर पडे कोशेंद्र और भोला,दो लाख के इनामी रह चुके मनोज मांगरिया गिरोह के शार्प शूटर है. दोनों पैरों में गोली लगी है उन्हे घायल अवस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोशिंदर फरीदाबाद में हुए मनोज भाटी की हत्या में वांछित था. दोनों बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि गुर्जर डेरीन निवासी कोशिंदर व कामबख्श पर डेरीन निवासी भोला ने डेढ़ माह पहले नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव में मैटेरियल बिल्डिंग सप्लाई करने वाले व्यक्ति की दुकान व मकान के अलावा गांव के कई अन्य स्थानों पर 50 गोलियां चलाई थीं. पुलिस के अनुसार प्रमिला चौहान नाम की महिला ने प्रेमी की हत्या की साजिश रची. प्रमिला ने पांच लाख रुपये में शूटर कोशिंदर और भोला तय किया.

दोनों जीरो प्वाइंट से जौनपुर जाने के लिए निकले थे तभी पुलिस ने दबिश दे दी. महिला पकड़ी गई और कोशेंद्र और भोला भाग गए थे. उसके बाद बीटा-2 पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी.डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात दो बदमाशों के मूमेंट की सूचना थी तभी पुलिस बीटा-2 पुलिस टीम ने चुहड़पुर अण्डरपास के पास चेकिंग शुरू की तभी बाइक पर आते देख इन दोनों को बदमाशो ने रोका लेकिन ये दोनों बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिग करते हुए भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत और तीन पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण बाल-बाल बच गए. बदमाशों ने ताबड़तोड़ दस गोलियां चलाई थीं. पुलिस की फायरिंग में इन दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए. और इन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. दोनों बदमाशों को हरियाणा पुलिस भी तलाश कर रही थी. बदमाशों से चोरी की बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं.

Related posts

एआई टूल से नकल का आरोप और स्कूल में ‘अपमान’ से आहत 10वीं की छात्रा ने मौत को चुना, पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात एएसआई कमला को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में हुई भीषण मुठभेड़ में, कुल 50 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, 5 पिस्टल , जिंदा कारतूस और खाली खोल मिले है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x