Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शादी समारोह में खोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष और पूर्व अधिशासी अधिकारी के समर्थक आपस में भिड़े, कई घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली 24 क्षेत्र के सेक्टर- 11 में आयोजित एक शादी समारोह में खोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष रीना भाटी और पूर्व अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से हथियार लहराए गए और जमकर मारपीट की गई जिसमें घायल होने पर अधिशासी अधिकारी को सेक्टर -11 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची कोतवाली-24 पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर समारोह में मौजूद लोग और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर वह जांच कर रही है

अस्पताल में भर्ती अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना अपने दोस्त संतराम के विवाह समारोह में सम्मिलित होने गए थे वहां पर खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष रीना भाटी पहले से मौजूद थी।  वहां पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक-दूसरे के ऊपर हथियार तान दिए गए। सूचना पर सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना का कहना था कि वे शादी समारोह में शामिल होने गए थे और जब वह मंच से उतर कर जा रहे थे उसी दौरान रीना भाटी और उनके समर्थकों ने पर जानलेवा हमला बोल दिया उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी ओर रीना भाटी ने अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना पर छेड़खानी करने और मारपीट का आरोप लगाया है दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है एडिशनल डीसीपी रण विजय सिंह का कहना है कि अध्यक्ष और पूर्व अधिशासी अधिकारी के बीच लंबे समय से तनातनी है। अध्यक्ष पक्ष की तरफ से ईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस समारोह में मौजूद लोग और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर वह जांच कर रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

एनकाउंटर के दौरान चेन स्नैचर के पैर में गोली लगने से हुआ घायल-अरेस्ट

Ajit Sinha

फूड डिलीवरी करने के आड़ में रेकी कर घरों में चोरी करने वाले दो होम डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्कूल मालिक से फिरौती मांगने के उद्देश्य से अपहरण के सनसनीखेज मामले में एक और आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x