Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हंगामे, एफआईआर और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिल्डर ने एक मोटर को ठीक कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ला रेजिडेंशिया हाउसिंग सोसाइटी में 60 घंटे पानी नहीं आने के कारण रेजिडेंस का गुस्सा फूट पड़ा और दिनभर जम कर हंगामा हुआ। सोसाइटी के मुख्य द्वार पर अब रेजिडेंस अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं, रेजिडेंस के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा, बसपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी रेजिडेंस के साथ गेट पर धरने पर बैठ गए और उन्होंने बिसरख कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिल्डर ने एक मोटर को ठीक कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई। सोसाइटी में 60 घंटे बाद मंगलवार शाम जलापूर्ति शुरू हो सकी। हालांकि, 19 टावरों के सभी फ्लैटों में देर रात तक पानी पहुंच सका।

पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर रहे ये ला रेजिडेंशिया हाउसिंग सोसाइटी के बाशिंदे है. शनिवार रात सोसाइटी के मोटर पंप हाउस में पानी भर गया था। इस कारण रविवार सुबह 10 बजे से पानी की आपूर्ति बंद थी। पानी के बिना 1200 से अधिक परिवार के लोग परेशान थे। बिल्डर ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराया, लेकिन बाल्टी से पानी 19वें फ्लोर तक लेकर जाना मुश्किल था। निवासियों की दिनचर्या बिगड़ गई थी। सोसाइटी के मुख्य द्वार पर अब रेजिडेंस अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं, उनका कहना था कि 57 घंटे हो चुके हैं सोसाइटी की मोटर खराब है बिल्डर के पास इतना भी पैसा नहीं है कि वह मोटर को ठीक करवा सकें, सोसाइटी वासी अब पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, पीने से लेकर नहाने तक का सोसाइटी में एक बूंद पानी नहीं है, रविवार से लेकर अब तक मोटर ठीक नहीं कराई गई है, रेजिडेंस के विरोध करने के बाद हालांकि पानी के टैंकर में भरकर सोसाइटी में लाया गया है और पानी के नाम पर खानापूर्ति की गई है, अब वहां पर रह रहे थे रेजिडेंस बिल्डर के खिलाफ धरने पर बैठ चुके हैं उनकी मांग है बिल्डर के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाए.इस मामले पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने चुप्पी साधी हुई है ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि यह जिम्मेदारी बिल्डर की है, बिल्डर पर अथॉरिटी का खुद पैसा बकाया है, लेकिन वही रेजिडेंस का कहना है कि बिल्डर द्वारा अभी तक फ्लैट की रजिस्ट्री तक नहीं कराई गई, अब दूसरी तरफ हम पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं काफी समय बीत चुका है लेकिन बिल्डर के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है, रेजिडेंस के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा, बसपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी रेजिडेंस के साथ गेट पर धरने पर बैठ चुके हैं और उन्होंने बिसरख कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी है,पुलिस ने हालांकि शिकायत के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की है।हंगामे की सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन निवासी नहीं माने। निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर शाम बिल्डर ने एक मोटर को ठीक कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई। करीब 60 घंटे बाद आपूर्ति शुरू होने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि सभी फ्लैटों में आपूर्ति सामान्य देर रात के बाद हुई।

Related posts

पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर अपने ही पति की करवा दी बेरहमी से पिटाई, मौत

Ajit Sinha

30 वर्षीय पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाला फरार आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राखी से पहले उजड़ा बहनों का संसार, नोएडा में बर्थडे के बहाने 13 वर्षीय आयुष की बेरहमी से हत्या,फूटा परिवार का गुस्सा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x