Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के चार नए मामलों की पुष्टि, कुल मामले हुए छह – सत्येंद्र जैन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के चार नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री  सत्येंद्र जैन ने बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के चार नए मामलों की पुष्टि के साथ दिल्ली में इसके कुल छह मामले अब तक सामने आए हैं। इन सभी मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में बेहतर इलाज दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ओमिक्रॉन वेरिएंट समेत कोरोना के किसी भी वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में चार नए ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या छह हो गई है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है।स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों में ओमिक्रॉन के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले छह हो गए हैं। इन सभी मरीजों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इन छह मरीजों में से एक को छुट्टी दे दी गई है और बाकी की हालत स्थिर है। एलएनजेपी अस्पताल में फिलहाल 35 कोविड मरीज और 3 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। कोरोना को फैलने से रोकने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केवल ओमिक्रॉन ही नहीं, हम कोरोना के किसी भी वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए 32 प्रकार की दवाएं हैं, जिन्हें हमने कोरोना से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए बफर स्टॉक के रूप में रखा है।उन्होंने कहा कि नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार नए मामलों और ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर पैनी नजर रखे हुए हैं। नए वेरिएंट के प्रसार रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने और हर समय मास्क पहनने का आग्रह भी किया।

Related posts

बिल्डर से परेशान डॉक्टर दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में दर्ज आरोपियों का काला चिट्ठा

Ajit Sinha

चिंकी मिंकी ने कनिका कपूर के ‘2 सीटर’ सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वायरल वीडियो खूब मचा रहा है धूम

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: देश के मशहूर फिल्म अभिनेता व फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का आज तड़के 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x