Athrav – Online News Portal
नोएडा

सड़क पर चलती अर्टिका कार में अचानक लगी भयंकर आग, कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई।

अरविन्द  रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित एन एच-91 रोड पर बीच बाजार मे एक चलती हुई कार में अचानक से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई. कार में आग लगने से एनएच-91 रोड पर जाम लग गया जिसे खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना पडा.
 
धू-धू करके जल रही अर्टिका कार गुलफाम की है। गुलफाम का कहना है कि वे अर्टिका कार से दादरी से नवीन अस्पताल जाने के लिए निकले थे, जब दादरी तिराहे के पास पहुंचे  तो उसी समय गाड़ी के इंजन से एक आवाज हुई और गाड़ी में धुआं उठने लगा, जब उन्होंने बोनट खोल कर देखा तो उसमें आग लगी हुई थी। कार में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग सड़क पर भागते हुए नजर आए. कुछ लोगों ने कार के बोनट मिट्टी और पानी डाल कर आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन गाड़ी में सीएनजी लगा होने के कारण वहां मौजूद लोग, तुरंत गाड़ी से दूर हो गए और इसकी सूचना फायर विभाग को दी. कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की गाडी मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन कार जलकर खाक हो चुकी थी.  कार में आग लगने से एनएच-91 रोड पर जाम लग गया जिसे खुलवाने में पुलिस को मशक्कत का सामना पडा.

Related posts

इंटरनेशनल ऑनलाइन बैटिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश 16 लोग अरेस्ट, डेढ़ करोड़ की रकम फ्रीज-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

नशीला पेय पदार्थ पिला कर महिला नर्स से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपित  गिरफ्तार

Ajit Sinha

हर चीज के दाम बढ़े है, लेकिन जमीन के सर्किट रेट नहीं बढ़ रहे हैं,क्या किसानों की जमीन सस्ते में लूटी जाएगी: राकेश टिकैत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x