Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

तिगांव के विधायक राजेश नागर की अगुवाई में आयोजित रोजगार मेले में निजी कंपनियों ने सैकड़ों युवाओं को दी नौकरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:युवाओं को रोजगार की दिशा में अग्रसर करने के लिए विधायक राजेश नागर का प्रयास आज रंग लाता दिखाई दिया। यहां उनके तिगांव स्थित कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में करीब 590 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया वहीं उनमें से करीब 160 युवाओं को रोजगार के लिए चुना गया।पूरी तरह निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन विधायक के संयोजन में मैजिक बस एनजीओ के द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन राजेश नागर ने रिबन काटकर किया।

नागर ने अभ्यर्थियों से भी जानकारी ली और उन्हें रोजगार मेले में आने पर बधाई दी। विधायक ने कहा कि रोजगार की ओर उठा आपका यह कदम आपको आर्थिक मजबूती देने का काम करेगा। नागर ने कहा कि हमारी सरकार निजी सरकारी रोजगार के साथ साथ युवाओं को स्व रोजगार देने के लिए भी प्रेरित कर रही है, सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार मेलों के आयोजन से यहां के युवाओं में भी आर्थिक शक्ति का संचार होगा। इस प्रकार के मेलों से युवाओं को रोजगार मिलता है जिसका लाभ पूरे परिवार को मिलता है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य हर युवा को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। यहां सुबह से ही अभ्यर्थियों का आना प्रारंभ हो गया। जिन्होंने मेले में आई कुल 14 कंपनियों के काउंटर पर कुल 590 पंजीकरण हुए। इस अवसर पर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया और करीब 160 युवाओं को मौके पर ही नौकरी देने पर सहमति जता दी। इन सभी लोगों को इसी हफ्ते नौकरी के लिए ऑफर लैटर मिल जाएगा।इस अवसर पर मैजिक बस एनजीओ के प्लेसमेंट मैनेजर मनोज झा,  वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, अमन नागर, विजय पाल नागर, हरीशचंद सरपंच, विरेंद्र भगत, ज्ञानी नागर, समरवीर नागर भुआपुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।  

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 54,329 पुलिसकर्मियों को नए आपराधिक कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया है, डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में लगभग 556 करोड़ रूपए की धनराशि के विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।

Ajit Sinha

पहले तो चरण सिंह से नजदीकियां बढ़ाई, फिर दोस्ती का नाटक किया और मौका मिलते ही गला रेत कर हत्या कर दी, गिरफ्तार ।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x