Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड में बनाई जारी दो अवैध दुकानों के निर्माणकर्ता पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने लगाया 50000/- का जुर्माना, तोडा जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी के मॉल रोड के किनारे एनजीटी के आदेश का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से दो दुकानें बनाई जा रही हैं. की शिकायत मिलने पर डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा तुरंत मौके पर पहुंच कर चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया और निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर दिया । इतना ही नहीं एनजीटी के पाबंदी के बाद निर्माण करने पर निर्माणकर्ता के ऊपर 50000 /- रूपए का जुर्माना लगाया गया हैं। और जल्द ही इन दोनों निर्माणाधीन दुकानों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया जाएगा। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्रीन फील्ड कालोनी, मॉल रोड पर प्लाट नंबर -2388 के साथ में कानूनी नियमों का मजाक उड़ाते हुए सरेआम अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही हैं, इस बारे में शिकायत मिलते ही वह स्वंय तुरंत मौके पर पहुंच गए और चल रहे निर्माण कार्यों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया। ये दुकानें न सिर्फ अवैध रूप से बनाई जा रही थी, बल्कि एनजीटी द्वारा निर्माण कार्यों लगाईं गई पाबंदी का उल्लंघन भी हैं। उनका कहना हैं कि उन्होनें निर्माणकर्ता को तुरंत नोटिस जारी कर दिया है और जल्द ही इन दोनों निर्माणाधीन दुकानों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़ दिया जाएगा। इतना ही इस निर्माणकर्ता पर एनजीटी के द्वारा लगाए गए पाबंदी के उल्लंघन करने पर 50000 /- रूपए का जुर्माना लगाया गया हैं। न देने पर निर्माणकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़: भाजपा की संगठनात्मक बैठक : प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षो से प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने ली फीडबैक

Ajit Sinha

फरीदाबाद :युवा नेतृत्व को आगे लाने की सबसे मजबूत कड़ी है छात्रसंघ चुनाव : दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

प्राणायाम सोसायटी, ग्रेटर फरीदाबाद में मोबाइल नेटवर्क की समस्या खत्म, फ्री हाई स्पीड वाईफाई सुविधा से हुआ लैस-योगेश मान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x