Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गोल्ड फ्लैक सिगरेट की बड़ी डब्बी की जगह गलती से छोटी डब्बी देने पर 4 लड़कों ने दुकानदार पर चलाई गोली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी में बी.के.चौक के नजदीक आज दिन दहाड़े एक दुकानदार पर गोली चला कर जान से मारने की कोशिश की गई। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया, गोल्ड फ्लैक सिगरेट की बड़ी डिब्बी की जगह उसने छोटी डिब्बी दे दी थी। हालांकि आरोपितों के द्वारा चलाई गई गोली दीवार में जा कर लगी। इस मामले में मधुर भाटिया की शिकायत पर एसजीएम नगर थाने में 4 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिंता की धारा 307 और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी हैं।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आज सुबह लगभग 11:50 बजे एनआईटी के बी.के. चौक के समीप एक कार में सवार होकर चार लोग आमलेट बनाने वाले की दूकान पर पहुंचे, वहां पर कार में सवार एक शख्स अपनी कार से उतर कर उस दुकानदार 200 रूपए देकर गोल्ड फ्लैक की डिब्बी देने को कहा, इसके बाद दुकानदार ने 200 रूपए लेकर उसे गोल्ड फ्लैक की छोटी डिब्बी उसके हाथ में दे दी, इसके बाद लड़के ने दुकानदार को गंदी -गंदी गालियां देते हुए कहा कि उसे सिगरेट की बड़ी डिब्बी दें, इस पर दुकानदार ने उसे गाली देने का विरोध किया, इस पर कार से एक दूसरा लड़का बाहर निकला और दुकानदार पर जान से मारने की नियत से सरेआम गोली चला दी। ये गोली दीवार पर जाकर लगी और दुकानदार बाल बाल बच गया। इस वारदात की खबर शहर में पुरी तरह से फ़ैल गई , और घटनास्थल पर मिलते ही तुरंत एनएच- 3 पुलिस चौकी , एसजीएम नगर थाने, क्राइम ब्रांच 48 व ऊंचा गांव की टीमें मौके पर पहुंच गई अपने अपने एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी, इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related posts

ऑस्टेलियाई कर अधिकारी बनकर 100 ऑस्टेलियाई नागरिकों से करोड़ों ठगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सांझी खेवट की तकसीम के लिए नया कानून लाएगी हरियाणा सरकार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने मृतक ब्रह्मजीत का भतीजा सतीश को रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के मुकदमें किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x